बॉलीवुड

निर्देशक Karan Johan की पार्टी को फरेंसिक लैब ने दी क्लीन चिट, नहीं हुआ ड्रग्स का इस्तेमाल

फिल्म निर्देशक Karan Johar की पार्टी को एनसीबी ने दी क्लीन चिट 2018 में हुई करण के घर हुई थी पार्टी पार्टी में ड्रग्स के सेवन की उठी थी मांग
2 min read
• •
Updated: 26 Oct 2020, 1:02 PM IST
Forensic Lab Said That The Use Of Drugs In Karan Johar Party Was Wrong
Forensic Lab Said That The Use Of Drugs In Karan Johar Party Was Wrong

नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस ( Sushant Singh Rajput Case ) में हो रही जांच की रफ्तार अब धीमी हो चली है। जब से सुशांत की फारेंसिक रिपोर्ट ( Sushant Forensic Report ) सामने आई है। तब से मानो यूं लग रहा है कि केस दबता जा रहा है। वहीं दूसरी ओर सुशांत केस में ड्रग एंगल मिलने पर जांच में जुटी एनसीबी गिरफ्तारी करने में जुटी हुई है। ड्रग मामले में निर्देशक करण जौहर की पार्टी में ड्रग के इस्तेमाल को लेकर भी बात उठी थी। साथ ही कहा गया था कि उनकी इस पार्टी की जांच एनसीबी भी करेगी, लेकिन अब इस पार्टी को क्लीन चिट दे दी गई है। चलिए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।

दरअसल, 2018 में करण जौहर ( Karan Johar Party ) के घर एक पार्टी हुई थी। जहां पर कई सेलेब्स की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। तस्वीरों में कई जाने-माने चेहरे नशे में धुत दिखाई दे रहे थे। ऐसे में जब ड्रग का एंगल तूल पकड़ने लगा तो करण पर भी शिकंजा कसने लगा। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि पार्टी में हुए ड्रग्स के इस्तेमाल की फारेंसिक रिपोर्ट सामने आ चुकी है। एक पत्रिका में छपी खबर के अनुसार फारेंसिक साइंस लैबोरेटरी के ऑफिसर्स ने करण जौहर की पार्टी को क्लीन चिट दे दी है।

साथ उन्होंने दावा किया है कि पार्टी में किसी भी तरह का ड्रग्स का इस्तेमाल नहीं किया गया है। वहीं वायरल हुई तस्वीरों में अभिनेता विक्की कौशल ( Vicky Kaushal ) के पीछे सफेद रंग से बनी कुछ लकीरें दिखाई दे रही थीं। जिसे बताया जा रहा था कि वह ड्रग है। लेकिन अधिकारियों का कहना है कि वह ट्यूबलाइट की परछाई है।

आपको बता दें इस वीडियो में कई जानी-मानी हस्तियां दिखाई दी थीं। जिसमें एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, रणबीर कपूर, और वरुण धवन जैसे कई सेलेब्स दिखाई दिए थे। इस वीडियो को देखने के बाद अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने पार्टी में हुई कई चीज़ों पर आपत्ति जताते हुए एनसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद फॉरेंसिक टेस्ट के लिए वीडियो को भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट में पार्टी में ड्रग्स होने की बात को गलत बताया गया है।

Published on:
Also Read
View All
‘सेम क्वालिटीज हैं’, सलमान खान ने मातृभूमि के किरदार की तुलना भगवान राम से की, बोले- रामजी की तरह बेस्ट हस्बैंड, बेटा, भाई!

‘हर आर्मी का जवान संदेशे आते हैं तो नहीं गाएगा ना?’, ‘मातृभूमि’ के गाने पर मचे बवाल पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी

75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए सलमान खान का बड़ा ऐलान, सिर्फ 11 रुपये में मिलेगी ‘मातृभूमि’ की टिकट

‘मैं बस इतना कह सकता हूं कि मैंने अपने राम जी को देखा’, विवेक ओबेरॉय ने ‘रामायण’ को बताया ‘भारतीय संस्कृति का महायज्ञ’

अमिताभ बच्चन के घर जलसा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बॉम्बे हाईकोर्ट को मिला है ईमेल