बॉलीवुड

ये हैं बी-टाउन के जिगरी यार, एक की जोड़ी पर उठ चुका है सवाल

एक इंटरनेशनल टूर के दौरान आलिया और कैटरीना के बीच जबरदस्‍त दोस्‍ती हो गई।    

3 min read
Aug 03, 2018
friendship day special

एक सच्चा दोस्त जिसकी जगह दूसरा कोई नहीं ले सकता है। उससे भले ही हमारा खून का नाता न हो लेकिन वो हर रिश्ते से बड़ा होता है। अगर दोस्त न हो तो जिंदगी अधूरी सी होती है। आज हम आपको बी-टाउन के ऐसे ही जिगरी यारों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो एक दूसरे के लिए जीने मरने तक को तैयार रहते हैं। तो आइए जानते हैं उन जिगरी यारों के बारे में...

दीपिका पादुकोण और शहाना गोस्‍वामी
फिल्‍म 'ब्रेक के बाद' की शूटिंग के दौरान दीपिका और शहाना के बीच गहरी दोस्‍ती हो गई। वहीं एक इंटरव्‍यू के दौरान दीपिका ने उनको अपना बेस्‍ट फ्रेंड कहकर बुलाया था।

शाहरुख खान और काजोल
इन दोनों की ये है बॉलीवुड की फेवरेट जोड़ी है। फिल्म 'बाजीगर' के सेट पर पहली बार एकदूसरे से मिले शाहरुख और काजोल आज एक दूसरे के बेस्ट फ्रेंड बन गए।

आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ
एक इंटरनेशनल टूर के दौरान आलिया और कैटरीना के बीच जबरदस्‍त दोस्‍ती हो गई। दोनों ने टूर के दौरान कई बॉलीवुड नंबर्स पर बेहतरीन परफॉर्मेंस भी दी।

अमृता अरोड़ा और करीना कपूर
बॉलीवुड में दोस्‍ती की दूसरी पक्‍की जोड़ी है करीना कपूर और अमृता अरोड़ा की। इन दोनों की दोस्‍ती भी किसी से छिपी नहीं है। अक्‍सर दोनों तस्वीरें मीडिया में छाई रहती हैं।

अयान मुखर्जी और रणबीर कपूर
अयान और रणबीर की दोस्ती की भी काफी चर्चा होती हैं। ये दोनों इतने पक्के दोस्त हैं कि इनकी दोस्ती को लेकर कई तरह से सवाल भी उठ चुके हैं। अब दोनों बॉलीवुड के डायरेक्‍टर-एक्‍टर काम्‍बो बन गए हैं। दोनों ने मिलकर इंडस्‍ट्री को कई बेहतरीन फिल्‍में भी दीं।

रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर
2014 में फिल्‍म 'गुंडे' में साथ काम करने के बाद रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर में गहरी दोस्‍ती हो गई। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ मस्ती करते देखा जाता है।

ऐश्‍वर्या राय और प्रीति जिंटा
बॉलीवुड की ये दो एक्ट्रेस भी लंबे समय से एकदूसरे की बेस्टफ्रेंड हैं। साल 2008 में प्रीति, ऐश और बच्‍चन फैमिली के साथ वर्ल्‍ड टूर पर भी गई थीं।

फरहान अख्‍तर और रितिक रोशन
फरहान और रितिक दोनों बचपन के दोस्‍त हैं। बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद से दोनों की दोस्‍ती और भी ज्‍यादा गहरी हो गई। दोनों की दोस्‍ती का सबूत फिल्‍म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' में भी साफ देखने को मिला।

ये भी पढ़ें

अन्य अभिनेता के साथ काजोल का अफेयर! आज भी अजय के मन में है नफरत
Published on:
03 Aug 2018 12:03 pm
Also Read
View All