16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ramayana Box Office Collection 15 Nov: बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही ‘रामायण’, दूसरे रविवार को रचा नया इतिहास

Ramayana Box Office Collection: फिल्म 'रामायण' ने अपने दूसरे रविवार को भी धमाका कर दिया है। बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 16 Nov 2026, 8:17 AM IST

Ramayana Box Office Collection Day 11

रामायण ने 11वें दिन किया शानदार कलेक्शन (Photo Source- Twitter/@Djeykarthik)

Ramayana Box Office Collection Day 11: भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय लिखते हुए रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर मेगा-बजट पौराणिक फिल्म रामायण का बॉक्स ऑफिस पर जादू छाया हुआ है। 5 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद से ही इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों और टिकट खिड़की पर अपना मजबूत कब्जा जमा लिया है। दिवाली की लंबी छुट्टियों का इसे भरपूर फायदा मिला, जिसके बाद शुरुआती हफ्ते के ऐतिहासिक आंकड़ों के बाद भी इसकी रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने अपने दूसरे रविवार को एक और बड़ा मुकाम हासिल करते हुए बॉलीवुड में नया इतिहास रच दिया है।

रामायण ने दूसरे सोमवार को कितना किया कलेक्शन?

Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, 'रामायण' ने अपने दूसरे रविवार यानी 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म ने 15 नवंबर को जबरदस्त 75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। यह आंकड़ा शनिवार के 72.90 करोड़ रुपये के कलेक्शन से भी ज्यादा है। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब बढ़कर 760.60 करोड़ रुपये हो गया है।

इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म रामायण ने किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए दूसरे संडे की सबसे बड़ी कमाई करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसने इसी साल मार्च में रिलीज हुई चर्चित स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर 2' को पीछे छोड़ दिया है, जिसने अपने दूसरे रविवार को 68 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म की इस अनूठी सफलता ने यह साबित कर दिया है कि दर्शक आज भी भव्य और उच्च कोटि की पौराणिक कहानियों से जुड़ने के लिए सिनेमाघरों की ओर खींचे चले आ रहे हैं।

रिलीज से पहले ही बना दिए थे रिकॉर्ड्स

फिल्म के इस ऐतिहासिक सफर की शुरुआत रिलीज से काफी पहले ही हो गई थी। 'रामायण' ने सिनेमाघरों में आने से दो हफ्ते और एक दिन पहले यानी दशहरे के शुभ अवसर पर एडवांस बुकिंग शुरू कर दी थी, जिसे दर्शकों का अभूतपूर्व रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म का पहला शो शुरू होने से पहले ही दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये के टिकट बिक चुके थे।

इसके बाद जब फिल्म 5 नवंबर को रिलीज हुई, तो इसने भारत में 64.85 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग के साथ शुरुआत की, जो बॉलीवुड इतिहास की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग डे थी। असली आंधी इसके बाद देखने को मिली जब सोमवार को 107 करोड़ रुपये और मंगलवार को 94 करोड़ रुपये की नेट कमाई ने भारतीय सिनेमा के सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए।

वाल्मीकि के महाकाव्य पर आधारित इस फिल्म को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज़ ने DNEG और यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर तैयार किया है। फिल्म के पहले पार्ट की अपार सफलता के बाद इसके दूसरे पार्ट को दिवाली 2028 में रिलीज करने की योजना है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट अभी से सातवें आसमान पर है।