बॉलीवुड

जब ‘दंगल गर्ल’ फातिमा शेख और सान्या मल्होत्रा ने दिलबर दिलबर पर किया जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल

इन दोनों ही वीडियो को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 31 Jul 2018, 12:50 PM IST
fatima and sanya
fatima and sanya

निर्देशक नितीश तिवारी की फिल्म 'दंगल' साल 2016 में सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस मूवी में आमिर खान और उनकी बेटी का किरदार फातिमा शेख (गीता फोगाट) और सान्या मल्होत्रा (बबीता कुमारी) ने निभाया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म से इन दोनों ही एक्ट्रेस को काफी नेम और फेम मिला है। वहीं मूवी में इनकी एक्टिंग की भी दर्शकों ने जमकर तारीफ की थी। ऐसे में एक्ट्रेस फातिमा का और सान्या का 'दिलबर दिलबर' सॉन्ग पर डांस का वीडियो वायरल हो रहा है।

Choreography by @shazebsheikh 😉 #shazebsheikhchoreography

A post shared by Fatima Sana Shaikh (@fatimasanashaikh) on

फातिमा इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

दंगल गर्ल फातिमा सना शेख ने अपने इस डांस का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। बता दें कि उन्होंने 'दिलबर दिलबर' सॉन्ग पर जबरदस्त डांस किया है। यह वीडियो दोनों एक्ट्रेस के डांस प्रेक्टिस का वीडियो है। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस्टाग्राम दो वीडियो शेयर किए गए हैं एक वीडियो में तो फातिमा और सान्या दोनों साथ डांस करती नजर आ रही हैं और दूसरे वीडियो में सान्या साजेब शेख के साथ डांस स्टेप करती हुई नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि सान्या के इस वीडियो को साजेब ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इन दोनों ही वीडियो को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।

फातिमा और सान्या की अपकमिंग मूवी

अगर फातिमा की अपकमिंग मूवी की बात करें तो वह आमिर खान की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में नजर आने वाली हैं। वह इस मूवी में आमिर के अलावा अमिताभ बच्चन और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी। वहीं जब सान्या की अपकमिंग मूवी की बात आती है तो वह एक्टर आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ‘बधाई हो’ में नजर आएंगी। फातिमा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

Published on: