बॉलीवुड

सनी की सुनामी, 15 अगस्त के दिन सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी ‘गदर 2’

Gadar 2 Box Office Collection: 15 अगस्त के दिन पहली बार किसी फिल्म ने इतना ज्यादा कलेक्शन किया है।
less than 1 minute read
Aug 15, 2023
Gadar 2
गदर 2 के मुख्य कलाकार बांयें से- उत्कर्ष शर्मा, अमीषा पटेल, सनी देओल और सिमरत कौर।

Gadar 2 Day 5 Box Office Collection: सनी देओल और अमीषा पटेल की मुख्य भूमिकाओं वाली 'गदर 2' ने पांचवे दिन यानी 15 अगस्त को कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी का जबरदस्त फायदा मिला है। जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 225 करोड़ के पार पहुंच गई है।

sachnik की रिपोर्ट के अनुसार, 'गदर 2' ने पांचवे दिन यानी मंगलवार को 55 करोड़ का कलेक्शन किया है। एडवांस बुकिंग और ट्रेंड के आधार पर वेबसाइट ने ये रिपोर्ट दी है। 15 अगस्त के दिन पहली बार किसी फिल्म ने इतना बड़ा कलेक्शन किया है। पांचवे दिन के शानदार कलेक्शन के बाद फिल्म की कुल कमाई 228 करोड़ हो गई है।

इस शुक्रवार रिलीज हुई 'गदर 2' ने पहले दिन यानी 11 अगस्त को 40 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद शनिवार को फिल्म ने 43 करोड़ का कलेक्शन किया। 'गदर 2' ने तीसरे दिन रविवार की छुट्टी में 51 करोड़ की कमाई की। इसके बाद सोमवार को फिल्म ने 38 करोड़ की कमाई की। बता दें कि 'गदर 2' सनी देओल की 2001 में आई फिल्म 'गदर' का दूसरा पार्ट है। दोनों पार्ट का डायरेक्शन अनिल शर्मा ने किया है।

यह भी पढ़ें: सीमा हैदर को ऐसी हरकत करते देख सचिन ने दी सुसाइड की धमकी, अब फिल्म पर भी आया संकट

Updated on:
15 Aug 2023 08:26 pm
Published on:
15 Aug 2023 08:26 pm