बॉलीवुड

सीमा हैदर के सपोर्ट में उतरे गदर डायरेक्टर, बताया तारा सिंह का फीमेल वर्जन

Gadar 2 Director Anil Sharma on Seema Haider: जैसे हमारा तारा सिंह बिना वीजा पासपोर्ट पाक पहुंचा, वैसे ही वो भारत आई।
less than 1 minute read
Jul 15, 2023
Seema haider
सनी देओल के साथ गदर के डायरेक्टर अनिल शर्मा, दांयें में सीमा हैदर

Gadar 2 Director Anil Sharma on Seema Haider: पाकिस्तान से बिना वीजा पासपोर्ट भारत आई सीमा हैदर का गदर-2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने समर्थन किया है। अनिल का कहना है कि सीमा ने नोएडा के रहने वाले शख्स के प्यार के लिए ये सब किया है। ऐसे में उनका स्वागत होना चाहिए।

सीमा ने बहुत हिम्मत का काम किया: अनिल
एक इंटरव्यू में अनिल शर्मा ने कहा, 'सीमा वह बहुत बहादुर है। वह अपने प्यार से मिलने के लिए सबकुछ छोड़कर भारत आ गई। प्यार के लिए जिसने इतना रिस्क लिया है, उसका हमें वेलकम करना चाहिए। हमारी फिल्म गदर में सनी देओल का किरदार तारा सिंह अपने परिवार के लिए पाकिस्तान चला जाता है। कुछ ऐसा ही इसने किया है। मैं तो सीमा को सनी देओल का फीमेल वर्जन कहूंगा।


खूब चर्चा में है सीमा-सचिन की दोस्ती
हाल ही में सामने आया है कि नोएडा में पाकिस्तान की एक महिला सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ गैरकानूनी तरीके से रह रही है। इसकी जांच हुई तो सामने आया कि सीमा की यहां रहने वाले सचिन ने ऑनलाइन गेम खेलते हुए बातचीत हुई थी। दोनों को प्यार हो गया और फिर सीमा नेपाल के रास्ते भारत पहुंच गई। दोनों की लव स्टोरी की भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में चर्चा है।

Updated on:
15 Jul 2023 09:04 am
Published on:
15 Jul 2023 09:00 am
Also Read
View All
शादी से पहले आकांक्षा रंजन-शरण शर्मा का रोमांटिक डांस VIDEO वायरल, कॉकटेल पार्टी में स्टार्स ने जमाया रंग

टीवी एक्टर राजेश पुरी ने दी सुनीता आहूजा को सलाह, बोले- ‘बोलने से पहले गोविंदा की सुपरस्टार वाली इमेज का ध्यान रखें

प्रेग्नेंसी के आखिरी वक्त में दीपिका पादुकोण ने बयां किया दर्द, दूसरे बच्चे के आने से पहले शेयर किया खास अपडेट

MeToo विवाद के बाद गुमनामी में जी रहे हैं TV के ‘संस्कारी बाबूजी’ आलोक नाथ, दोस्त बोले- ‘अब किसी से मिलना नहीं चाहते’

200 करोड़ की ‘Dhamaal 4’ ने पहले दिन कमाए 13.75 करोड़, नहीं तोड़ सकी ‘वेलकम टू द जंगल’ का ओपनिंग डे रिकॉर्ड