बॉलीवुड

गदर 2: सनी देओल एक बार फिर उखाड़ेंगे पाकिस्तान का नल! ट्रेलर में दिख गई झलक

Gadar 2 trailer: 'गदर-2' के ट्रेलर से साफ है कि फिल्म में सनी देओल जबरदस्त एक्शन करते नजर आने वाले हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Jul 2023, 9:02 AM IST
sunny Deol
गदर 2 के ट्रेलर में नल की ओर बढ़ते सनी देओल।

Gadar 2 trailer: साल 2001 में आई फिल्म 'गदर' के कुछ सीन और गाने काफी ज्यादा हिट हुए थे। फिल्म के दूसरे पार्ट 'गदर 2' में निर्माता उसको भुनाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। दूसरे पार्ट में पहले पार्ट के कुछ गानों के साथ-साथ उस लोकप्रिय सीन को भी फिर से दिखाया जाएगा, जिसमें सनी देओल का किरदार नल उखाड़कर पाकिस्तानियों पर टूट पड़ता है।

'गदर 2' का ट्रेलर बुधलवार शाम को रिलीज हुआ है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि अपने बेटे को लेने तारा पाकिस्तान पहुंचता है और पाकिस्तानी फौज से भिड़ जाता है। ट्रेलर में एक छोटी सी झलक है, जहां सनी देओल एक्शन सीन के दौरान नल की तरफ देखते हैं। नल को उखाड़ते हुए तो सनी ट्रेलर में नहीं दिखे हैं लेकिन इस सीन से साफ हो रहा है कि फिल्म के अंदर सनी एक बार फिर नल उखाड़ने वाले हैं। सनी के इस सीन के लिए उनके फैंस जरूर इंतजार करेंगे।

Updated on:
27 Jul 2023, 9:02 AM IST
Published on: