कुछ इस तरह नजर आई गदर गर्ल अमीषा पटेल, जुहू में मास्क निकाल कर दिए पोज
बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल को हाल ही जुहू में देखा गया। उन्होंने मुस्कुराते हुए एक से बढ़कर एक पोज दिए। इस दौरान वे चेहरे पर गॉगल्स और मास्क लगाए हुए थी, लेकिन पोज देने के दौरान उन्होंने मास्क हटा दिया था। फैन्स को उनका यह अंदाज काफी पसंद आया। उनके यह फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
बता दें कि अभिनेत्री अमीषा पटेल भले ही फिल्मी दुनिया से दूर है। लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। कहो ना प्यार है, ग़दर एक प्रेम कथा सहित कई सुपरहिट फिल्मों से उन्होंने फैन्स के दिल में एक खास जगह बनाई है। यही कारण है कि उन्हें आज भी लोग काफी पसंद करते हैं। वह 44 साल की उम्र में भी काफी फिट नजर आती हैं। जुहू में जब वे नजर आई तो उन्होंने इस दौरान सफेद कलर का टॉप, प्रिंटेड ट्राउजर पहना हुआ था। उनके हाथ में पर्स और चेहरे पर ब्लैक चश्मा उनकी खूबसूरती को चार चांद लगा रहा था ।उन्होंने मास्क नीचे कर कई पोज दिए, उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आया।