बॉलीवुड

Gehana Vasisth ने कबूला इस्लाम! Faizan Ansari से किया निकाह, पोर्न बनाने का लगा है आरोप

Gehana Vasisth Wedding: गहना वशिष्ठ जेल जाने के बाद मीडिया की सुर्खियों में आ गई थीं। लगभग दो साल पहले गहना राज कुंद्रा के अश्लील कंटेंट बनाने वाली वेब सीरीज को लेकर गिरफ्तार की गईं थीं।

2 min read
Jun 13, 2023

'गंदी बात' फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ आए दिनों किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस बार भी गहना अपनी शादी की तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं। उनकी शादी की पिक्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

ये कपल पिछले काफी समय से रिलेशनशिप में था और अब उन्होंने निकाह भी कर लिया है। फिलहाल अभी तक इस कपल ने अपनी शादी की बात की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी पिक्स वायरल हो रही हैं।

सोशल मीडिया पर गहना के इस्लाम कबूलने की चर्चा
गहना वशिष्ठ ने अपने जीवन के प्यार फैजान संग शादी की है, जिसके साथ वह पिछले कुछ समय से रिश्ते में थीं। हालांकि, इस जोड़े ने अब तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन वायरल तस्वीरें देख हर कोई इन्हें शादी की शुभकामनाएं दे रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो, गहना ने इस्लामिक रीति-रिवाज से फैजान से शादी की है।

कौन हैं फैजान?
गहना ने फैजान अंसारी से शादी की है जोकि एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है साथ ही एक एक्टर भी हैं जिनको अमेजन मिनी टीवी के एक रियलिटी शो 'डेटबाजी' में हाल ही में देखा गया. वहीं कुछ समय पहले वयस्क सामग्री शूट किए जाने और उसका प्रसारण करने में कथित रूप से संलिप्त होने को लेकर गहना वशिष्ठ को मुंबई पुलिस ने अरेस्ट किया था.

जेल जा चुकी हैं गहना वशिष्ठ
गहना वशिष्ठ जेल जाने के बाद मीडिया की सुर्खियों में आ गई थीं। लगभग दो साल पहले गहना राज कुंद्रा के अश्लील कंटेंट बनाने वाली वेब सीरीज को लेकर गिरफ्तार की गईं थीं। इस मामले में उन्हें अभी भी क्लीन चिट नहीं मिली है वो जमानत पर हैं। गहना ने खुद स्वीकार किया था कि उन्होंने राज कुंद्रा की फिल्मों में काम किया था लेकिन वो अश्लील कंटेंट वाली फिल्में नहीं थीं बल्कि कामुक कंटेंट वाली फिल्में थीं, जो कि अश्लील कंटेंट वाली फिल्मों से अलग होती हैं।

Updated on:
14 Jun 2023 08:10 am
Published on:
13 Jun 2023 06:10 pm
Also Read
View All