बॉलीवुड

फिल्म रिलीज में 13 साल की देरी: इसकी एक्ट्रेस Genelia D’Souza 2 बच्चों की मां बन गईं, एक्टर रिटायर हो गया

एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा ( Genelia D'Souza ) और हरमन बवेजा ( Harman Baweja ) के प्रमुख किरदारों वाली फिल्म 'इट्स माय लाइफ' की शूटिंग 2007 में हुई थी। तब जेनेलिया कुंवारी थीं और हरमन बवेजा सक्रिय थे। अब दोनों के जीवन में कई बदलाव आ चुके हैं। इनके अलावा इस मूवी में नाना पाटेकर ( Nana Patekar ) भी थे।
2 min read
• •
Updated: 7 Nov 2020, 7:46 PM IST
फिल्म रिलीज में 13 साल की देरी: इसकी एक्ट्रेस Genelia D'Souza 2 बच्चों की मां बन गईं, एक्टर रिटायर हो गया
फिल्म रिलीज में 13 साल की देरी: इसकी एक्ट्रेस Genelia D'Souza 2 बच्चों की मां बन गईं, एक्टर रिटायर हो गया

मुंबई। फिल्मों की शूटिंग और रिलीज में वैसे तो अच्छा-खासा समय लिया जाता है, लेकिन क्या हो जब यह देरी कई वर्षों में बदल जाए। ऐसे में फिल्म के अभिनेताओं का व्यक्तिगत और सार्वजनिक जीवन बदल चुका होता है। किरदार और बैकग्राउण्ड में रात-दिन का बदलाव आ चुका होता है। कुल मिलाकर ऐसी देरी से आने वाली मूवीज का हश्र बहुत अच्छा नहीं होता है। ऐसा ही बोनी कपूर ( Bony Kapoor ) की फिल्म 'इट्स माय लाइफ' ) It's My Life Movie ) के साथ हुआ है। 13 साल बाद यह मूवी अब रिलीज होने जा रही है।

2007 में हुई थी शूटिंग
एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा ( Genelia D'Souza ) और हरमन बवेजा ( Harman Baweja ) के प्रमुख किरदारों वाली फिल्म 'इट्स माय लाइफ' की शूटिंग 2007 में हुई थी। तब जेनेलिया कुंवारी थीं और हरमन बवेजा सक्रिय थे। अब दोनों के जीवन में कई बदलाव आ चुके हैं। इनके अलावा इस मूवी में नाना पाटेकर ( Nana Patekar ) भी थे। इसके निर्माता बोनी कपूर और संजय कपूर थे। तेलुगु फिल्म 'बोम्मारिल्लू' ( Bommarillu ) की इस हिंदी रीमेक का निर्देशन अनीस बज्मी ( Anees Bazmee ) ने किया था। अब यह मूवी 13 साल बाद 29 नवंबर को जी सिनेमा ( Zee Cinema ) पर रिलीज होगी। इसकी रिलीज में इतनी देरी की वजह की जानकारी सामने नहीं आई है।

लीड स्टार्स की लाइफ में बड़ा बदलाव
फिल्म की लीड स्टार जेनेलिया के लिए यह एक यादगार फिल्म होने वाली है। वजह है इसका 13 साल बाद रिलीज होना। मूवी की शूटिंग के समय वह कुंवारी थीं। शादी नहीं हुई थी। उनकी शादी रितेश देशमुख से 2012 में हुई। वह पहले बच्चे की मां 2014 में बनीं। 2016 मेें दूसरे बच्चे को जन्म दिया। अब दोनों बच्चे बड़े हो गए हैं। मूवी के मेल लीड हरमन बवेजा उस जमाने में फिल्मों में सक्रिय थे। लेकिन अब वह भी फिल्मों से दूरी बना चुके हैं। उन्होंने 2008 में 'लव स्टोरी 2050' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया। यह मूवी फ्लाप रही। इसके बाद 2014 तक महज 4 फिल्में की और चारों ही असफल रहीं। इसके बाद वह किसी बड़ी मूवी में नजर नहीं आए। नाना पाटेकर ने भी मीटू आरोंपों के बाद फिल्मों से दूरी बना ली है। अब वह एक नई मूवी की शूटिंग में मशरुफ होने वाले हैं।

Published on:
Also Read
View All
मुमताज के दीवाने थे शाहरुख खान, अच्छे मार्क्स लाने पर पहली बार सिनेमा दिखाने ले गई थीं मां, पिता ने बदला था नानी का दिया नाम

BMC विज्ञापन विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एयर क्वालिटी पर दे रही हूं ध्यान, फ्री में किया काम

‘दीया मिर्जा पहले अपने गिरेबान में झांकें’, BMC विज्ञापन विवाद पर भड़के BJP के श्रीकांत भारतीय, जानें क्यों मचा हंगामा?

संजय गुप्ता के निधन पर बच्चों ने क्यों किए थे मीडिया के सामने अश्लील इशारे? पत्नी अनुराधा ने किया कारण का खुलासा

शाहरुख खान के फैंस की दिखी दीवानियत! देर रात मन्नत पहुंचकर अभिनेता को दी जन्मदिन की बधाई