बॉलीवुड

फेमस एक्ट्रेस की दरियादिली; जब बारिश में फंसे सड़क पर रहने वाले 7 कुत्ते को ले लिया गोद

International Homeless Animals Day: अंतरराष्ट्रीय बेघर पशु दिवस के मौके पर आज हम आपको उन बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने बेघर-बेजुबानों को न सिर्फ आश्रय दिया बल्कि उनके खाने का भरपूर इंतजाम भी किया।

2 min read
Aug 17, 2025
बेजुबानों की आवाज हैं ये सितारे, लिस्ट में देखें कौन-कौन है शामिल?

International Homeless Animals Day 2025: हर साल अगस्त के तीसरे शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बेघर पशु दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य बेघर और घर से निकाले या त्यागे गए पशुओं के प्रति जागरूकता फैलाना और उनके लिए स्थायी समाधान ढूंढना है।

इस खास विषय पर कई बॉलीवुड सितारे बेजुबानों के लिए आवाज उठाते हैं और उनकी मदद के लिए आगे आते हैं। इनमें 'दबंग' गर्ल के नाम से लोकप्रिय सोनाक्षी सिन्हा, रवीना टंडन समेत कई सितारे शामिल हैं, जिन्होंने अपने कार्यों से पशु कल्याण को बढ़ावा दिया है।

रवीना टंडन:

अभिनेत्री रवीना टंडन पशु प्रेमी के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने साल 2013 में अंतरराष्ट्रीय बेघर पशु दिवस पर पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) के साथ मिलकर मुंबई में मानसून की बारिश में फंसे सड़क पर रहने वाले सात कुत्ते के बच्चों (पिल्लों) को गोद लिया। रवीना पहले से ही दो भारतीय कुत्तों और एक शेल्टर से गोद लिए कुत्ते की देखभाल करती हैं। वह कहती हैं, “सड़कों पर संघर्ष कर रहे कुत्ते को घर या आश्रय देना उनके लिए अनमोल तोहफा और हमारे लिए बड़ी खुशी की बात है।

जैकलीन फर्नांडिस:

जैकलीन फर्नांडिस भी बेघर पशुओं के लिए कई अभियानों का हिस्सा रही हैं और पेटा के साथ मिलकर जागरूकता भी फैलाई। वह अक्सर अपने पालतू जानवरों के साथ तस्वीरें साझा करती हैं और लोगों को जिम्मेदार पेट ओनरशिप के लिए प्रोत्साहित करती हैं।

सोनाक्षी सिन्हा:

सोनाक्षी सिन्हा मुंबई के शेल्टर्स में बेघर पशुओं के लिए भोजन और चिकित्सा सहायता अक्सर प्रदान करती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर बेघर पशुओं की कहानियां साझा करती हैं, जिससे लोग गोद लेने के लिए प्रेरित हों।

जॉन अब्राहम:

अभिनेता जॉन अब्राहम न केवल अपनी फिटनेस और एक्टिंग के लिए बल्कि पशु प्रेम के लिए भी सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने कई मौकों पर आवारा कुत्तों और बिल्लियों को गोद लिया और पेटा के अभियानों का समर्थन किया। जॉन पशुओं के हित में चलने वाले कई अभियानों का भी हिस्सा रहे हैं।

अनुष्का शर्मा:

अनुष्का शर्मा ने अपने एनजीओ के माध्यम से मुंबई में बेघर पशुओं के लिए कई कैंप आयोजित किए। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि लोग शेल्टर से पशुओं को गोद लेने के लिए आगे आएं और बेसहारा और त्यागे गए पशुओं का सहारा बनें। अनुष्का ने बताया था कि पशुओं के कल्याण के लिए दलाई लामा के शब्दों से उन्हें प्रेरणा मिली है।

Also Read
View All

अगली खबर