अगर आप किसी मोहब्बत करते होंगे तो जरुर 'जीनियस' का ये दूसरा गाना 'दिल मेरी ना सुने...' आपके दिल को छू जाएगा।
बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल के ऑनस्क्रिन बेटे में 'जीते' यानी उत्कर्ष शर्मा साल 2001 में आई एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म 'गदरः एक प्रेम कथा' में नजर आए थे। अब तो आप सभी जानते ही होंगे कि वह सिल्वरस्क्रीन पर अपनी अपकमिंग मूवी 'जीनियस' से वापसी कर रहे हैं। इस मूवी के डायरेक्टर अनिल शर्मा हैं और उन्हीं के बेटे हैं उत्कर्ष शर्मा। अब इस फिल्म से अनिल शर्मा भी वापसी कर रहे हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'जीनियस' का ट्रेलर और पहला गाना 'तेरा फितूर...' रिलीज किया गया था इनके इस मूवी के ट्रेलर और पहले गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अब ऐसे में उनका दूसरा गाना 'दिल मेरी ना सुने...' यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है।
सॉन्ग 'दिल मेरी ना सुने...' आपके दिल को छू जाएगा
अगर आप किसी मोहब्बत करते होंगे तो जरुर 'जीनियस' का ये दूसरा गाना 'दिल मेरी ना सुने...' आपके दिल को छू जाएगा। आप इस गाने में ही खो जाएंगे और सबसे दिलचस्प बात ये है कि किसी गाने के बोल अच्छे हों और उसे एक प्रस्तुत करने वाली बेहद खूबसूरत आवाज मिल जाए तो वो गाना वाकई दिल में दस्तक दे देता है। अब ऐसे में इस गाने को आतिफ असलम ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है। इस गाने पर उनकी आवाज ने सबका दिल जीत लिया है। बहरहाल, अब इस गाने के वीडियो की बात करें तो उत्कर्ष शर्मा अपनी फीलिंग्स को एक्ट्रेस इशिता चौहान को बताते हैं। जो कि मूवी में लीड रोल में नजर आएंगी। ये गाना काफी रोमांटिक है।
पहले गाने में भी उत्कर्ष इशिता के प्यार में डूबे हैं
फिल्म जीनियस का पहला गाना 'तेरा फितूर... रिलीज किया गया था। इसमें उत्कर्ष रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसमें वह एक्ट्रेस इशिता चौहान के प्यार में डूबे दिख रहे हैं। सॉन्ग 'तेरा फितूर...' को मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है। साथ ही हिमेश रेशमिया ने गाने का म्यूजिक कम्पोज किया है वहीं लिरिक्स कुमार के हैं। बता दें कि इशिता चौहान फिल्म 'जीनियस' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। यह फिल्म 24 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।