बॉलीवुड

Bappi Lahiri: बप्पी दा को सोने से था खास लगाव, अपने पीछे छोड़ गए हैं करोड़ों की दौलत

Bappi Lahir Net Worth: आज बॉलिवुड के मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर बप्पी लहरी ने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर है। बप्पी लहरी अपने संगीत के अलावा सोना पहनने के अंदाज को लेकर भी जाने जाते थे। वो सोने को अपने लिए लकी मानते थे। जानिए वो अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं....

2 min read
Feb 16, 2022
Goldman Bappi Lahri died, left 22 crore Net Worth

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर 69 वर्षीय बप्पी लहरी का निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। बप्पी लहरी ने 80 और 90 के दशक में कई फिल्मों में ब्लॉकबस्टर गाने दिए और अपनी पहचान बनाई थी। बप्पी लहरी को म्यूजिक इंडस्ट्री में डिस्को किंग कहा जाता था। उन्हें सोने से खास लगाव था और वो इसे अपने लिए लकी मानते थे इसलिए वो हर समय सोने की मोटी-मोटी चेन पहनते थे। उनके पास करोड़ों की संपत्ति भी है जो वो अपने पीछे छोड़ गए हैं।

सोने को मानते थे लकी

बप्पी लहरी अपने संगीत के साथ-साथ सोने के अपने स्टाइल के लिए भी जाने जाते थे। बप्पी दा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह अमेरिकी पॉप स्टार Elvis Presley से काफी प्रभावित थे। Elvis Presley अपने संगीत समारोहों के दौरान सोने की चेन पहनती थी। बप्पी दा ने बताया था कि जब वह प्रेसली को देखते थे तो सोचते थे कि जीवन में सफलता हासिल करने के बाद अपनी अलग पहचान बनाएंगे। प्रेसली से प्रभावित होकर वह सोना पहनते थे और खुद के लिए इसे लकी मानते थे।

22 करोड़ की संपत्ति

एक रिपोर्ट के मुताबिक बप्पी दा अपने पीछे 22 करोड़ रुपये की संपत्ति छोड़ गए हैं। वह हर फिल्म के 8-10 लाख रुपये की फीस लेते थे। वह एक घंटे की लाइव परफॉर्मेंस के लिए 20-25 लाख रुपये फीस लेते थे। यही नहीं बप्पी दा देश में सबसे ज्यादा टैक्स देने वालों में से एक थे। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी सालाना आमदनी 2.2 करोड़ रुपये थी और उनका निजी निवेश 11.3 करोड़ रुपये था।


बप्पी दा के पास बेहतरीन कारों के कलेक्शन थे

बप्पी दा मुंबई में एक आलीशान घर में रहते थे, जिसे उन्होंने 2001 में खरीदा था। वर्तमान में इसकी अनुमानित कीमत 3.5 करोड़ रुपये है। वो कारों के भी शौकीन थे और उनके पास कारों का भी अच्छा कलेक्शन था। उनके पास BMW और Audi सहित पांच कारें थीं। उनके पास एकTesla X कार भी थी जिसकी कीमत 55 लाख रुपये है।

यह भी पढ़े - 3 साल की उम्र में तबला बजाने लगे थे बप्‍पी लहिरी, इसलिए पहनते हैं इतना सोना

कितने सोने और चांदी?

बप्पी दा ने वर्ष 2014 में भाजपा के टिकट पर श्रीरामपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा था। वर्ष 2014 में दिए चुनावी हलफनामे के मुताबिक तब बप्पी लहरी के पास 754 ग्राम सोना और 4.62 किलो चांदी थी। अब तक तो उनके कुल सोने और चांदी की कीमतों में काफी वृद्धि हो गई हो।

Updated on:
16 Feb 2022 10:30 am
Published on:
16 Feb 2022 10:26 am
Also Read
View All