फिल्म 'गुड न्यूज' ( good newws ) के 3 पोस्टर्स रिलीज हो गए हैं।
अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ) स्टारर फिल्म 'गुड न्यूज' ( good newws ) के 3 पोस्टर्स रिलीज हो गए हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor khan ) , दिलजीत दोसांझ ( Diljit Dosanjh ) और कियारा आडवाणी ( Kiara Advani ) भी लीड रोल में हैं। अक्षय ने खुद इस फिल्म के तीन पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।
एक्टर ने बताया कि क्रिसमस पर वह आप सभी के लिए गुड न्यूज ला रहे हैं। पहले पोस्टर में मिस्टर खिलाड़ी खुद दो बेबी बंप के बीच में दबे नजर आए। दूसरे पोस्टर में इसी तरह दिलजीत दोसांझ भी दबे दिखाई दिए। वहीं फिल्म के तीसरे पोस्टर में खुलासा हुआ है कि ये बेबी बंस करीना कपूर और कियारा आडवाणी के हैं। इन दोनों के बीच में दिलजीत और अक्षय दबे हुए दिखाई दे रहे हैं।
गौरतलब है कि 'गुड न्यूज' में करीना कपूर और अक्षय 9 साल बाद एक साथ दिखाई देंगे। हालांकि ये खबरे हैं कि वो साथ में पति पत्नी का रोल नहीं कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी सरोगेसी पर आधारित है। मूवी इसी साल क्रिसमस के मौके पर 27 दिसंबर, 2019 को रिलीज होगी।