बॉलीवुड

अक्षय कुमार की ‘गुड न्यूज’ का बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है जादू, 20 वें दिन कमाए 2 करोड़

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) की फिल्म 'गुड न्यूज' (Good Newwz) ने 20 वें दिन भी शानदार कमाई की है।
2 min read
_6b884ce6-27c0-11ea-a3f7-989b44b77166.jpg

नई दिल्ली: Good Newwz Box Office Collection Day 20: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) की फिल्म 'गुड न्यूज' (Good Newwz) ने 20 वें दिन भी शानदार कमाई की है। फिल्म 'गुड न्यूज (Good Newwz Collection)' ने मंगलवार को 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म के शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि फिल्म ने बीते दिन 1.5 से 2 करोड़ रुपये की कमाई की होगी। ये फिल्म विदेशों में भी अच्छी खासी कमाई कर रही है। वहीं, तरण आदर्श के मुताबिक अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) की फिल्म 'गुड न्यूज (Good Newwz)' ने 13 जनवरी तक देश में 190 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

'गुड न्यूज (Good Newwz)' आईवीएफ (IVF) पर आधारित है और लोगों को ये कॉन्सेप्ट पसंद आ रहा है। फिल्म शुरू से लेकर एंड तक कॉमेडी से भरपूर है। 'गुड न्यूज' की कहानी की बात करें, तो यह फिल्म मुंबई के सोफिस्टिकेटेड कपल वरुण बत्रा (Akshay Kumar) और दीप्ति बत्रा (Kareena Kapoor) की कहानी है, जो शादी के सात साल बाद माता-पिता बनने का सोचते हैं, लेकिन कई कोशिशों के बाद भी जब वो नाकाम रहते हैं तो वो डॉक्टर का सहारा लेते हैं और आईवीएफ से माता पिता बनने के लिए तैयार होते हैं। लेकिन गड़बड़ तब होती है जब डॉक्टर्स एक और बत्रा कपल के साथ उनका स्पर्म एक्सचेंज कर देते हैं।

दूसरा बत्रा कपल और कोई नहीं बल्कि देसी कपल हनी (दिलजीत दोसांझ) और मोनी (कियारा आडवाणी) हैं। स्पर्म एक्सचेंज होने के बाद कैसे दोनों कपल आपस में उलझते हैं इसी से कहानी आगे बढ़ती है। डायरेक्टर राज मेहता (Raj Mehta) ने फिल्म को बहुत ही क्रिस्प रखा है और कही भी आप बोर नहीं होते हो। वहीं एक्टिंग के मामले में अक्षय कुमार (Akshay Kuamr), करीना कपूर (Kareena Kapoor) और दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने शानदार एक्टिंग की है। लेकिन कियारा आडवाणी कुछ खास नहीं कर पाती हैं।

Updated on:
16 Jan 2020 12:56 pm
Published on:
16 Jan 2020 12:55 pm