बॉलीवुड

Good Newwz BOCollection: ‘गुड न्यूज’ ने निकाल दी ‘दबंग 3’ की दबंगई, फिल्म ने कमाए 151 करोड़

अक्षय कुमार (Akshay Kumar), करीना कपूर खान (Kareena Kapoor), दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की 'गुड न्यूज' को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं.

2 min read
Jan 05, 2020
Good Newwz

नई दिल्ली। अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ) की फिल्म गुड न्यूज को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं। इन नौ दिनों में फिल्म ने दमदार रिकॉर्ड बनाते हुए सलमान खान की दबंग 3 को भी पीछे छोड़ दिया। फिल्म ने बूीते शनिवार को लगभग 11 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस हिसाब से 'गुड न्यूज' ने नौ दिनों में 151 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।फिल्म ने शुक्रवार को 8 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि अभी इसकी ऑफिशियली पुष्टि होना बाकी है।

फिल्म ने पहले दिन 17.56 करोड़, दूसरे दिन 21.78 करोड़ और तीसरे दिन 26 करोड़, चौथे दिन 13 और पांचवें दिन 16 जबकि छठे दिन 22करोड़ रुपये के आसपास कमाई की। गुड न्यूज ( Good Newwz ) में अक्षय कुमार ( Akshay Kuamr ) ने वरुण का किरदार बढ़िया ढंग से अदा किया है वहीं करीना कपूर ( Kareena Kapoor ) ने भी शानदार अभिनय किया है।

गुड न्यूज अक्षय कुमार के साथ करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor ), दिलजीत दोसांझ ( Diljit Dosanjh ) और कियारा आडवाणी ( Kiara Advani ) जैसी बड़ी स्टार कास्ट से सजी है। एक वेबसाइट के मुताबिक गुड न्यूज सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड की 16वीं फिल्म बन चुकी है। गुड न्यूज ( Good Newwz ) ने नए साल के मौके पर ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं इस साल में गुड न्यूज अक्षय कुमार की चौथी सबसे हिट फिल्म बनी है।

इसके अलावा फिल्म में दिलजीत दोसांझ ( Diljit Dosanjh ) और कियारा आडवाणी ( Kiara Advani ) के काम को भी फैंस ने खूब सराहा है। फिल्म के चारों मुख्य किरदार ने दर्शकों को ध्यान अपनी तरफ खींचा। ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि गुड न्यूज बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकडा छू पाएगी या नहीं।

Published on:
05 Jan 2020 08:08 am
Also Read
View All