बॉलीवुड

गुड न्यूज का गाना ‘सौदा खरा-खरा’ रिलीज, नागिन डांस करते नजर आए अक्षय कुमार

अक्षय ने घोड़ी पर किया नागिन डांस

less than 1 minute read
Dec 03, 2019
good_newwz_song_sauda_khara_khara_released.jpg

नई दिल्ली। अक्षय कुमार(akshay kumar) की फ़िल्म गुड न्यूज़ का नया गाना सौदा खरा खरा रिलीज़(Good Newwz Song Sauda Khara Khara Released) हो चुका है। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस गाने में अक्षय कुमार का मस्ती से भरा डांस देखने को मिल रहा है।अक्षय के साथ ही दिलजीत दोसांझ(diljit dosanjh) और कियारा आडवाणी(kiara advani) भी झूम के नाच रहे हैं।

अपने आगामी फिल्म के गाने को अक्षय ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- अपने हाथों को ऊपर करके हमें ज्वाइन कीजिए। बता दें सौदा खरा-खरा गाना पहली भी आ चुका है। जिसे सिंगर सुखबीर ने गाया था। मजे की बात ये की इस बार भी इस गाने को सुखबीर ने ही गाया है।

बताते चलें कि फिल्म 'गुड न्यूज़' में अक्षय कुमार के साथ करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी मुख्य किरदार में हैं। इस कॉमिडी फिल्म को राज मेहता ने निर्देशित किया है। फिल्म दो ऐसे कपल की कहानी है, जो आईवीएफ तकनीक से पैरंट्स बनने की तैयारी कर रहे हैं और बाद में उन्हें पता चलता है कि उनके स्पर्म्स एक्सचेंज हो गए। ये फिल्म इसी साल 27 दिसम्बर को रिलीज़ हो रही है।

Published on:
03 Dec 2019 04:25 pm