बॉलीवुड

गोविंदा का नाम ‘चीची’ कैसे पड़ा? सुनीता आहूजा ने खुद बताया था कारण, विवादों के बीच पुराना वीडियो हुआ वायरल

Govinda Nickname Chichi Story: सुनीता आहूजा और गोविंदा की पर्सनल लाइफ पिछले कई दिनों से अब लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इसी बीच सुनीता आहूजा का एक पुराना बयान फिर से चर्चाओं में आ गा है।
2 min read
Aug 20, 2026
Govinda Nickname Chichi Story
सुनीता आहूजा और गोविंदा की फोटो (फोटो सोर्स- IMDb)

Govinda Nickname Chichi Story: बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा अपने अभिनय, डांस और कॉमेडी के लिए जितने मशहूर हैं, उतना ही चर्चित उनका निकनेम ‘चीची’ भी है। गोविंदा के फैंस के बीच ये नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर अभिनेता को यह नाम मिला कैसे? गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने एक पुराने इंटरव्यू में इस राज से पर्दा उठाया था। उन्होंने बताया था कि इस नाम के पीछे कोई फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि उनके परिवार से जुड़ी एक प्यारी सी वजह है। सुनीता और गोविंदा के तलाक के विवाद के बीच चलिए जानते हैं उनका नाम 'चीची' क्यों पड़ा।

परिवार में सबसे छोटे थे गोविंदा

सुनीता आहूजा ने साल 2025 में 'कर्ली टेल्स' से एक बातचीत के दौरान गोविंदा के निकनेम से जुड़ी कहानी सुनाई थी। उन्होंने बताया कि गोविंदा अपने परिवार में सबसे छोटे थे। इसी वजह से उन्हें बचपन से ही प्यार से'चीची'कहकर बुलाया जाने लगा।

दरअसल, ‘ची ची’ शब्द का इस्तेमाल छोटी उंगली के लिए किया जाता है। सुनीता के मुताबिक, परिवार में सबसे छोटा होने के कारण गोविंदा के लिए यह नाम धीरे-धीरे प्यार भरे संबोधन में बदल गया। बाद में यही नाम इतना लोकप्रिय हुआ कि बॉलीवुड में भी उनकी पहचान ‘ची ची’ के नाम से होने लगी।

आज भी ‘ची ची’ नाम से मशहूर हैं गोविंदा

गोविंदा ने हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई है। खासकर 90 के दशक में उनकी फिल्मों, डांस और कॉमेडी ने दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। ‘कुली नंबर 1’, ‘हीरो नंबर 1’, ‘साजन चले ससुराल’, ‘दूल्हे राजा’ और ‘हसीना मान जाएगी’ जैसी फिल्मों ने उन्हें कॉमेडी और डांस के शानदार कलाकारों में शामिल कर दिया।

हालांकि, फिल्मों में उन्हें गोविंदा के नाम से जाना गया, लेकिन परिवार और करीबी लोगों के बीच उनका ‘ची ची’ नाम हमेशा खास रहा है। यही वजह है कि आज भी उनके फैंस उन्हें इस निकनेम से बुलाना पसंद करते हैं।

बेटी टीना का भी है प्यारा निकनेम

इसी बातचीत में सुनीता आहूजा ने अपनी बेटी टीना आहूजा के निकनेम का राज भी बताया था। उन्होंने बताया कि टीना का नाम पहले नर्मदा रखा गया था। यह नाम उनकी दादी ने रखा था और वह उन्हें प्यार से ‘नामू’ कहकर बुलाती थीं।

समय के साथ नर्मदा का नाम बदलकर टीना कर दिया गया, लेकिन सुनीता आज भी अपनी बेटी को प्यार से ‘नामू’ कहती हैं। उन्होंने बताया था कि उन्हें ‘नर्मदा’ नाम बेहद पसंद है और इसी वजह से बेटी का पुराना निकनेम उनके लिए आज भी खास है।

सुनीता ने गोविंदा के घर पर सुनाए थे कई किस्से

यह बातचीत मुंबई के जुहू स्थित गोविंदा और सुनीता आहूजा के घर पर हुई थी। इस दौरान सुनीता ने अपने परिवार, पति गोविंदा और बेटी टीना से जुड़े कई दिलचस्प किस्से साझा किए थे। बातचीत का माहौल भी काफी हल्का-फुल्का रहा और सुनीता ने अपने बेबाक अंदाज से कई मजेदार बातें बताईं।

गोविंदा और सुनीता की शादीशुदा जिंदगी भी लंबे समय से लोगों की दिलचस्पी का विषय रही है। दोनों ने कई दशकों का साथ देखा है और उनके परिवार से जुड़े छोटे-बड़े किस्से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।

फिलहाल गोविंदा का ‘ची ची’ नाम भले ही बचपन की एक प्यारी सी कहानी से जुड़ा हो, लेकिन यह निकनेम उनकी स्टारडम का भी एक खास हिस्सा बन चुका है। पर्दे पर गोविंदा की पहचान भले ही उनके असली नाम से हो, लेकिन उनके चाहने वालों के लिए ‘ची ची’ आज भी उतना ही अपना और खास नाम है।

Updated on:
20 Aug 2026 06:00 pm
Published on:
20 Aug 2026 05:54 pm