बॉलीवुड

राजनीति से होता है गोविंदा को फायदा, करोड़पति से बन गए अरबपति, जानिए कितनी है संपत्ती

बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में देने वाले गोविंदा एक बार फिर राजनीति में एंट्री कर ली है। दो दशक बाद एक्टर की नेटवर्थ में जोरदार उछाल आया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Mar 2024, 3:37 PM IST
goviiiiiiiiiii.jpg
करोड़पति से अरबपति बन गए गोविंदा

गोविंदा (Govinda) इन दिनों फिल्मों की दुनिया से दूर हैं पर खबर है कि वो जल्द ही राजनीति में अपनी दूसरी पारी खेल रहे हैं। साल 2004 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव लड़ा था। गोविंदा ने चुनाव में जीत भी हासिल की। लेकिन इसके बावजूद वो लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय नहीं रहें। अब दो दशक के बाद एक्टर ने पार्टी शिवसेना (शिंदे गुट) की सदस्यता ग्रहण कर ली है।। रिपोर्ट्स की मानें तो गोविंदा मुंबई नॉर्थ वेस्ट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का डंका बजवा चुके एक्टर आज करोड़ों के मालिक हैं। चलिए जानते हैं एक्टर की नेटवर्थ।

साल 2004 में चुनाव आयोग में दाखिल किए गए हलफनामे के मुताबिक, गोविंदा ने अपनी कुल नेटवर्थ (Govinda Net Worth) 14 करोड़ रुपये बताया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक 20 साल बाद एक्टर की संपत्ति 150 करोड़ रुपये के आस-पास है। एक्टर फिल्मों के अलावा ब्रांड्स एंडोर्समेंट्स (Brand Endorsement) से भी काफी अच्छी कमाई होती है।

अपनी एक्टिंग से एक्टर ने लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई है। बता दें कि गोविंदा लग्जरी लाइफ जीते हैं। एक्टर के मुंबई में दो आलीशान फ्लैट हैं। इसके अलावा एक्टर एक फिल्म के लिए 5 से 6 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। एक ब्रांड को एंडोर्स करने के लिए वो 2 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। इसके अलावा गोविंदा के पास कई लग्जरी कार्स भी हैं।

Published on:
Also Read
View All
पाकिस्तान में भी बजा ‘रामायण’ का डंका, कराची के मंदिर में लगा रणबीर कपूर की फिल्म का पोस्टर

‘इतना नीचे गिर गईं एक हेंपर जीतने के लिए’, तारा सुतारिया के विवाद पर तंज कसना जान्हवी कपूर को पड़ा भारी, लोगों ने लगाई क्लास

नसीरुद्दीन शाह के ‘मैं हूं दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर शुरू हुआ विवाद, बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक गलियारों में भी छिड़ी बहस

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर परेश रावल ने कसा तंज, बोले- ‘सबको हक है अपनी बात कहने का’

वीर पहाड़िया पर तंज से लेकर मां श्रीदेवी को याद करने तक, जान्हवी कपूर ने ‘कॉफी’ पीते-पीते किए कई खुलासे