29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shaitaan OTT Release: थिएटर में धूम मचाने के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ‘शैतान’

अजय देवगन (Ajay Devgan) और आर माधवन (R Madhvan) की फिल्म ‘शैतान’ बड़े पर्दे पर अपना जलवा दिखा रही है। अब ये फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज हो सकती है। चलिए बताते हैं फिल्म किस ओटीटी पर रिलीज हो रही है।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Swati Tiwari

•

Updated: 23 Mar 2024, 2:12 PM IST

shaitan will release on ott platform

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ‘शैतान’

Shaitaan OTT Release: सुपरनैचुरल थ्रिलर हॉरर फिल्म ‘शैतान’ (Shaitaan) सिनेमाघरों में अपने पैर जमाए हुए है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कलेक्शन किया है। ऑडियंस को ये फिल्म खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज हुए पूरे 15 दिन हो गए हैं। लोग अब इसके ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि ये फिल्म किस ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।

थिएटर पर धमाकेदार कमाई करने के बाद लोग फिल्म के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि सिनेमाघरों में रिलीज होने के एक महीने बाद ही फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो जाती है। फिल्म रिलीज होने से पहले ये राइट्स ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) खरीद लेते हैं। शैतान के डिजिटल राइट्स (Digita Rights) नेटफ्लिक्स (Netflix) ने खरीदा है। फिल्म जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हालांकि इस फिल्म कब रिलीज होगी इसे लेकर कोई आधिकारिक अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें:
OTT Web Series: इस होली ओटीटी पर मचेगा धमाल, इस महीने रिलीज होगी एक से बढ़कर एक सुपरहिट वेब सीरीज और फिल्में

फिल्म ने पर्दे पर धुंआधार कमाई की है। सैकनिल्क (Sacnilk) की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘शैतान’ ने रिलीज के 15वें दिन 2.35 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ‘शैतान’ की 15 दिनों की कुल कमाई अब 116.65 करोड़ रुपये हो गई है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग