16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोनालिसा का हनीमून पीरियड हुआ शुरू! पति फरमान संग समंदर किनारे Photo हुई वायरल

Monalisa Honeymoon: मोनालिसा ने 11 मार्च को फरमान खान से शादी की थी। अब वह अपना हनीमून पीरियड एंजॉय कर रही हैं। जिसकी कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।

3 min read
Google source verification
Monalisa honeymoon photos viral enjoying with muslim husband Farman Khan in kerala

मोनालिसा पति संग एंजॉय कर रहीं हनीमून पीरियड

Monalisa Marriage With Farman Khan: महाकुंभ के दौरान रुद्राक्ष बेचने वाली एक लड़की जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो उसने खुद नहीं सोचा था कि वह एक दिन बॉलीवुड में एंट्री कर लेगी, लेकिन जो नहीं सोचा होता अक्सर वहीं होता है। जी हां! मोनालिसा को सबके पहले डायरेक्टर सनोज मिश्रा उन्हें फिल्म ऑफर की थी। जिसके बाद उनकी दुनिया ही बदल गई। वह एक म्यूजिक एल्बम में नजर आईं। उनके रहने और पहनने का तरीका बदल गया। परछाईं की तरह साथ देने वाले उनके पिता आज टूट गए हैं।

मोनालिसा पहुंची हनीमून पर (Monalisa Marriage With Farman Khan)

मोनालिसा ने फेम कमाने के बाद अचानक शादी कर ली। अब ऐसे में घर-परिवार और समाज की परवाह न करते हुए फरमान खान के साथ निकाह करने के बाद अब मोनालिसा अपने पति के साथ केरल की वादियों में हनीमून एंजॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी ताजा तस्वीरें सामने आई हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।

समंदर किनारे चिल करता दिखा कपल (Monalisa honeymoon photos enjoying with Farman Khan)

सामने आई तस्वीरों में मोनालिसा और उनके पति फरमान खान समंदर की लहरों के बीच मस्ती करते नजर आ रहे हैं। मोनालिसा ने इस दौरान काफी कैजुअल लुक कैरी किया है। वह शर्ट और पैंट में बेहद रिलैक्स दिख रही हैं। वहीं, उनके पति फरमान बनियान और जींस में टशन दिखाते नजर आ रहे हैं। खुले बालों और हल्के मेकअप में मोनालिसा के चेहरे पर शादी की खुशी साफ झलक रही है। मोनालिसा ने एक बयान में यह भी कहा कि उन्हें केरल बहुत पसंद आया है और वहां के लोग भी बहुत अच्छे हैं, इसलिए मुमकिन है कि वह भविष्य में वहीं बसने का फैसला करें।

सोशल मीडिया पर लोगों ने किए कमेंट (Monalisa honeymoon photos Viral)

जहां एक तरफ यह कपल अपनी नई दुनिया बसाने की कोशिश कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ इंटरनेट पर लोग उन्हें जमकर निशाना बना रहे हैं। इन तस्वीरों पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। किसी यूजर ने लिखा, "हे भगवान मोनालिसा, ये तुमने क्या कर लिया?", तो किसी ने तंज कसते हुए लिखा, "देख लेना, दो महीने बाद तलाक की खबर आएगी।" कई लोग इसे 'लव जिहाद' का एंगल देकर भी आलोचना कर रहे हैं।

धर्म को लेकर मोनालिसा की सोच (Monalisa on Conversion)

लगातार हो रहे विवादों के बीच फरमान और मोनालिसा ने अपना पक्ष साफ कर दिया है। फरमान ने मीडिया को बताया कि उनका प्यार फिल्म के सेट पर परवान चढ़ा था और मोनालिसा ने ही उन्हें प्रपोज किया था। सबसे खास बात यह है कि दोनों ने साफ तौर पर कहा है कि वह अपने-अपने धर्म पर कायम रहेंगे और कोई भी धर्मांतरण नहीं करेगा।

हालांकि, मध्यप्रदेश के महेश्वर में उनके माता-पिता अभी भी इस शादी से दुखी हैं, लेकिन मोनालिसा फिलहाल अपनी मर्जी की जिंदगी केरल के खूबसूरत तटों पर बिता रही हैं। अब देखना यह होगा कि विरोध का यह शोर समय के साथ थमता है या आने वाले दिनों में यह विवाद और कोई नया मोड़ लेता है।