
दिल्ली HC के फैसले पर बेबो ने कही ऐसी बात (फोटो सोर्स: x)
Sunjay Kapur property dispute case: दिल्ली HC ने हाल ही में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की संपत्ति को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है। इस फैसले में कोर्ट ने उनकी जायदाद के मामले में धैर्य बनाए रखने का आदेश दिया है और करिश्मा कपूर के बच्चों राहत दी है। बता दें, इस फैसले को सुनते ही करीना कपूर की खुशी का ठिकाना न रहा, इसको जाहिर करने के लिए उन्होंने एक पोस्ट किया, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फैसले को लेकर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "और रोशनी है। न्याय और सच्चाई की हमेशा जीत होगी।” इससे ये लगता है कि एक्ट्रेस के अनुसार उनके बच्चों को उनका हक मिलना चाहिए। साथ ही, उनकी ये पोस्ट इस मामले में परिवार के अंदर चल रही कानूनी लड़ाई के बीच एक सकारात्मक नोट के रूप में देखी जा रही है।
ANI के मुताबिक, दिल्ली हाई कोर्ट ने मामले की जांच के लिए संजय कपूर की संपत्ति से जुड़ी सभी बैंक और वित्तीय स्टेटमेंट्स जमा करने का ऑडर दिया है और कोर्ट ने विदेशी बैंक अकाउंट्स और क्रिप्टोकरेंसी जैसी संपत्तियों के लेन-देन पर भी रोक लगा दी है। इसके पीछे मुख्य वजह ये है कि मामले में ट्रायल और सुनवाई में समय लग सकता है, जिससे संपत्ति की सुरक्षा आवश्यक हो जाती है। साथ ही, कोर्ट ने ये भी साफ किया कि पिटीशनर की यानि करिश्मा के बच्चों की चिंताओं को गंभीरता से लिया जाए, जिनका आरोप है कि वसीयत के दस्तावेजो में कई गड़बड़ियां हैं। ये बातें उन्होंने अपने सीनियर एडवोकेट महेश जेठमलानी की मदद से कोर्ट में रखी हैं।
संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी 2003 में हुई थी। ये शादी बॉलीवुड के दो प्रतिष्ठित परिवारों के बीच एक समारोह थी। हालांकि, उनका रिश्ता आसान नहीं रहा। 2016 में उनका तलाक हो गया था, जिसमें वित्तीय विवाद और बच्चों की कस्टडी से जुड़ी लंबी कानूनी लड़ाई भी शामिल थी।
इतना ही नहीं, संजय कपूर ने तलाक के बाद प्रिया सचदेव से शादी की। 12 जून को संजय कपूर की अचानक मौत ने इस पूरे मामले को और जटिल बना दिया। उनकी संपत्ति की कुल कीमत लगभग 30,000 करोड़ बताई जा रही है, जो अब पारिवारिक विवाद का कारण बन गई है।
दिल्ली हाई कोर्ट में प्रिया सचदेव ने अगस्त 2023 में एक वसीयत पेश की थी, जिसमें बताया गया था कि ये संजय कपूर की आखिरी वसीयत है, लेकिन करिश्मा कपूर के बच्चे- समायरा, कियान और रानी ने इस वसीयत की सच्चाई पर सवाल उठाए और उन्होंने कहा कि वसीयत में कई अनियमितताएं हैं, जैसे कि भाषा की अस्पष्टता, पंजीकरण ना होना और दस्तावेज सही तरीके से तैयार न होना। बता दें, करीना कपूर की बहन करिश्मा ने भी इस मामले में प्रिया के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दायर किया है, जिसमें आरोप है कि प्रिया ने संजय की वसीयत में हेरफेर की है, जिससे करिश्मा के बच्चों को उनकी हिस्सेदारी से बाहर रखा गया है।
Updated on:
30 Apr 2026 07:14 pm
Published on:
30 Apr 2026 07:05 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
