बॉलीवुड

Govinda और कृष्णा अभिषेक के विवाद के बीच आरती सिंह का पोस्ट, बोलीं- अपने तो अपने होते हैं…

गोविंदा और कृष्णा के परिवार के बीच चल रही है अनबन कपिल के शो में गोविंदा के आने पर कृष्णा ने शो में हिस्सा नहीं लिया इस बीच आरती का एक पोस्ट वायरल हो रहा है
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2020, 12:52 PM IST
arti_singh_govinda.jpg
Arti Singh Govinda

नई दिल्ली: पिछले काफी वक्त से गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के परिवार के बीच विवाद चल रहा है। हाल ही में कपिल शर्मा शो में गोविंदा के आने पर कृष्णा ने शो में हिस्सा नहीं लिया था। जिसके बाद उन्होंने परिवार में चल रहे विवाद पर अपनी बात कही थी। कृष्णा के बाद गोविंदा ने भी अपना पक्ष रखा। जिससे ये साफ हो गया था कि दोनों परिवार के बीच विवाद अभी खत्म होने वाला नहीं है। इस बीच अब कृष्णा की बहन व एक्ट्रेस आरती सिंह ने एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि अपने तो अपने होते हैं।

दरअसल, आरती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक बचपन की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “छोटी सी मैं, और मेरे अंदर का यह छोटा बच्चा अभी तक जिंदी है। उन लोगों का शुक्रिया जो मेरी बच्चों वाली हरकतों को सहन करते हैं। मैं कई बार बच्ची बन जाती हूं। शुक्रिया, उस समय के लिए जब मैं अपने बुरे वक्त में थी, आपने ही मेरा साथ दिया। नवंबर आई लव यू। आपने मुझे बहुत कुछ सिखाया, अपने तो अपने होते हैं, सच।” उनका यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। साथ ही ये माना जा रहा है कि ये पोस्ट आरती ने गोविंदा के लिए लिखा है।

हाल ही में कृष्णा ने मामा गोविंदा के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात करते हुए कहा था, "मामा के साथ मेरा रिश्ता बहुत ही मजबूत है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी हुई हैं जिन्होंने मुझपर बुरा प्रभाव डाला। जब दो लोगों के बीच के रिलेशनशिप में दरार पैदा हो जाती है तो कॉमेडी शो में परफॉर्म करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा लगता है कि मेरे मजाक का मामा गलत मतलब न निकाल लें। अच्छी कॉमेडी करने के लिए सेट पर माहौल भी अच्छा होना चाहिए। मैं शर्त लगा सकता हूं कि घर में आग लग जाएगी अगर मामा के सामने मैंने कृष्णा की जगह सपना बनकर भी परफॉर्म किया।”

जिसके बाद गोविंदा ने भी अनबन को लेकर अपनी तरफ से बयान जारी किया था। उन्होंने कहा, कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा की तरफ से मीडिया में उन्हें बदनाम करने वाले बयान दिए जा रहे हैं। मुझे नहीं पता उन्हें ये सब करके क्या मिल रहा है। कृष्णा बचपन से ही मेरे करीब रहा है। लेकिन पब्लिक में ये सारी बातें आने से दूसरों को हमारे परिवार को बदनाम करने का मौका मिल रहा है।"

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन