बॉलीवुड

गोविंदा ने गोली चलने की घटना पर किया खुलासा, कहा- बंदूक गिरी और …

Govinda's Health News: मैं कोलकाता में एक शो के लिए जा रहा था और सुबह करीब 5 बजे.. वो गिरी और चल पड़ी
2 min read
Oct 04, 2024
_Govinda's Health News
_Govinda's Health News

Govinda's Health Update: गोली चलने की घटना के बाद आज बॉलीवुड स्टार गोविंदा को इलाज के बाद अस्‍पताल से छुट्टी मिल गई। यह घटना कैसे हुई सवाल किया गया तो मुस्कुराते हुए एक्टर बोले, बंदूक गिरी और चल पड़ी।

अस्‍पताल से छुट्टी मिलने के बाद गोविंदा ने बाहर आकर मीडिया से बात की। व्हीलचेयर पर बैठे अभिनेता ने अपने सभी फैंस का शुक्रिया अदा किया।

गोविंदा ने कहा, "मैं देश के सभी लोगों को उनके प्यार, प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं प्रशासन, पुलिस और माननीय शिंदे जी को खास तौर पर शुक्रिया कहना चाहता हूं। आप सभी के प्‍यार और आशीर्वाद ने मुझे सुरक्षित रखा है। आपके प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। जय माता दी।''

गोविंदा ने गोली चलने की घटना पर क्या कहा?

गोविंदा ने गोली चलने की घटना पर कहा, ''यह एक गहरी चोट थी और जब यह लगी तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ। ऐसा लगा जैसे कुछ हो गया हो। मैं कोलकाता में एक शो के लिए जा रहा था और सुबह करीब 5 बजे.. वो गिरी और चल पड़ी..मैं दंग रह गया और फिर मैंने खून का फव्वारा निकलता देखा।''

Govinda

उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्‍हें अस्पताल लाया गया। कथित तौर पर गोविंदा अपनी बंदूक साफ कर रहे थे। सफाई के दौरान ही मिस फायर हुआ और गोविंदा को गोली लग गई।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी बंदूक के लॉक का एक छोटा सा हिस्सा टूटा हुआ था, जिसकी वजह से गलती से गोली चल गई।

सूत्रों के अनुसार अभिनेता कोलकाता जाने वाले थे, लेकिन उससे पहले उन्होंने अपनी बंदूक को साफ करने के बारे में सोचा, लेकिन बंदूक का लॉक टूट जाने की वजह से यह हादसा हुआ। घटना के समय बंदूक में 6 गोलियां लोड थीं। गोली उनके पैर पर लगी जिसके बाद उन्हें तुरंत जुहू के अस्पताल पहुंचाया गया।

Updated on:
04 Oct 2024 06:46 pm
Published on:
04 Oct 2024 06:46 pm
Also Read
View All
अर्चना पूरन सिंह ने शादी के लिए ‘हां’ करने से पहले रखी थी परमीत सेठी के सामने शर्त, आज भी करती हैं उसे फॉलो

“छात्रों का दर्द सही, पर देशद्रोहियों के साथ खड़ा नहीं हो सकता” मनोज मुंतशिर का तीखा बयान, बोले- नहीं जाऊंगा जंतर-मंतर

‘मैं गुस्से से खौल रहा हूं’, नसीरुद्दीन शाह, जंतर-मंतर बवाल और NEET पेपर लीक पर भड़के और छात्रों का किया समर्थन

‘लोगों ने मुझे बस सिगरेट और साड़ी में देखा’, इंडस्ट्री में एक ही तरह के रोल मिलने पर छलका माही गिल का दर्द

रेखा के साथ उत्सव फिल्म की शूटिंग पर शेखर सुमन का खुलासा, बोले- ‘उन्होंने कभी नहीं कहा, मुझे यहां-वहां मत छुओ’