बॉलीवुड

जब गोविंदा को रोमांस सीन करने के दौरान होने लगी थी बैचेनी, इस दिग्गज महिला ने की मदद

डांस रियलिटी शो डांस दीवाने 3 पर कई सितारे गेस्ट बनकर आए है और अपने यादों को शेयर करते हुए कुछ दिलचस्प किस्से भी दर्शकों के साथ शेयर किए है इन्ही के बीच गोविंदा ने भी शेयर की कई बात..
2 min read
• •
Updated: 25 Jul 2021, 9:24 AM IST
govindaa1.png
Govinda

नई दिल्ली। छोटे पर्दे पर चलने वाला डांस रियलिटी शो डांस दीवाने 3 आज के समय का सबसे पसंदीदा शो बन चुका है। हर उम्र के लोग इस शो को देखकर खुश हो जाते है। इस शो में सबसे खास बात यह देखने को मिलती है कि हर छोटे से बड़ा स्टार यहां मेहमान बनकर आता है और अपनी पुरानी यादों को शेयर करते हुए अपने कई राज खोल जाते है। ऐसी ही कुछ होने वाला है। शो 'डांस दीवाने' के अगले एपिसोड में..जब इसमें अभिनेता गोविंदा ने इस शो में नजर आने वाले है। आने वाले एपिसोड में उन्होंने अपने जीवन से जुड़े ऐसे राजों का खुलासा किया कि आप भी सुनकर हैरान हो जाएंगे।

अभिनेता गोविंदा ने बताया कि फिल्म में एंट्री करने के दौरान वो काफी शर्मीले थे उन्होंने फिल्म 'इल्जाम' के रोमांटिक सीन को लेकर किया खुलासा। यह उनकी पहली थी और फिल्म के सेट के दौरान हुई घटना को शेयर करते हुए, अभिनेता ने बताया, "मुझे याद है कि मेरी पहली फिल्म में एक्ट्रेस नीलम थी और उनके साथ, मुझे एक रोमांटिक गाना शूट करना था और बार-बार कोशिश करने के बाद भी मै उनके साथ रोमांस नही कर पा रहा था। घबराहट से शरीर से पसीने छूट रहे थे। मेरी इस हरकत को देख कोने में खड़ी, सरोज खान ने आकर मुझे पकड़ा और पूछा कि क्या तुमने कभी किसी लड़की से रोमांस नही किया है! मैंने 'नहीं' कहा, और उन्होंने तुरंत अपने एक सहायक कोरियोग्राफर से मुझे रोमांस करने के तरीको के बारे में बताया।"

गोविंदा के वर्क फ्रंट की बात करे तो वो इन दिनों फिल्मी पर्दों से काफी दूर है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टीव रहते है और अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन