बॉलीवुड

जिस ‘लाल दुप्पट्टे’ वाली एक्ट्रेस से Govinda ने पूछा था नाम, 29 साल बाद एक्ट्रेस का इतना बदल गया लुक

आप सभी को 90s की फिल्म 'आंखे' (Aankhen) देखी ही होगी. उस फिल्म का एक गाना 'ओ लाल दुपट्टे वाली' (O Lal Dupatte Wali) भी सुना ही होगा. इस गाने को आज भी बेहद पसंद किया जाता है. आज भी लोगों की जुबान पर ये गाना बना हुआ, लेकिन इस गाने में गोविंदा (Govinda) ने जिस एक्ट्रेस से उसका नाम पूछा था क्या आपको वो एक्ट्रेस यानी रितु शिवपुरी (Ritu Shivpuri) याद हैं.
2 min read
• •
Mar 24, 2022
govinda_ritu_shivpuri_movie_aankhen.jpg
जिस 'लाल दुप्पट्टे' वाली एक्ट्रेस से Govinda ने पूछा था नाम, 29 साल बाद एक्ट्रेस का इतना बदल गया लुक

90 के दशक और इससे पहले भी कई बॉलीवुड एक्ट्रेस आईं और कब चली गईं किसी को पता ही नहीं चला. आज भी इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेस ऐसी हैं, जो एक दो फिल्मों में ही नजर आईं, लेकिन अब गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने 90s में एक दो फिल्मों में काम किया और इसके बाद शादी कर ली.

आपने गोविंदा (Govinda) और चंकी पांडे (Chunky Pandey) की फिल्म 'आंखे' (Aankhen) देखी है. उसमें एक गाना है 'ओ लाल दुपट्टे वाली' (O Lal Dupatte Wali). आज भी इस गाने को बेहद पसंद किया जाता है. आज भी लोग इस गाने को गाते हुए गुनगुनाते हुए देखा जा सकता है.

इस गाने में गोविंदा (Govinda) ने जिस एक्ट्रेस से उसका नाम पूछा था रितु शिवपुरी (Ritu Shivpuri) याद हैं. रितु शिवपुरी 29 साल पहले इसी फिल्म से फेमस हुई थीं. इस फिल्म के बाद रितु ने कुछ फिल्मों में काम किया, लेकिन ये फ्लॉप साबित हुईं और आखिरकार रितु फिल्मी दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया.

कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में रितु ने बॉलीवुड से दूर होने की वजह बताई थी. उन्होंने बताया था कि 'उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के काम करने के तरीके से परेशानी थी. उन्हें कास्टिंग काउच जैसी चीजों का तो कभी सामना नहीं करना पड़ा, लेकिन इंडस्ट्री में कुछ ऐसे लोग मौजूद थे तो काम देने के बहाने उन्हें मिलने या कॉफ़ी पर चलने का ऑफर देते थे' और यही बात उनको बिलकुल पसंद नहीं आई थी.

इसलिए उन्होंने फ़िल्मी दुनिया ही छोड़नी ठीक समझी. इसके बाद रितु शिवपुरी ने शादी कर ली और अपनी फैमिली लाइफ पर ध्यान देना शुरू किया. काफी सालों बाद वो एक बार फिर टीवी के सीरियलों में भी नजर आईं थी, लेकिन इस बारे में उन्होंने बताया कि जब वो शूटिंग से देर रात घर लौटती थीं तो उनके घरवाले सो जाया करते थे.

ऐसे में परिवार को वक्त ना देने का भी उन्हें मलाल होता था. इसलिए उन्होंने टीवी शो में भी काम नहीं किया. इसके बाद रितु ने जूलरी डिजाइनिंग में अपना करियर बनाया और वो काफी सक्सेसफुल हैं. रितु के लुक की बात करें तो वह पहले से और ज्यादा खूबसूरत और ग्लैमरस हो गई हैं. वो 47 साल की हैं.

Published on:
24 Mar 2022 11:09 am
Also Read
View All
Drishyam 3 Box Office Collection 5 Oct: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मंडे को दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंचा 4 दिनों में कलेक्शन

‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा