बॉलीवुड

Greta Thunberg ने शेयर किया किसान आंदोलन प्लानिंग डॉक्यूमेंट, किया डिलीट, कंगना ने कसा तंज

ग्रेटा थनबर्ग ने किसान आंदोलन का डॉक्यूमेंट किया पोस्ट कुछ देर बाद किया डिलीट, लोगों ने किया ट्रोल कंगना ने कसा तंज, बताया- जोकर समूह की मेंबर
2 min read
• •
Updated: 4 Feb 2021, 6:23 PM IST
toolkit_link.png

मुंबई। स्वीडन मूल की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ( Greta Thunberg ) भारत के किसान आंदोलन ( Kissan Andolan ) पर ट्वीट करने के बाद विवादों में आ गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ग्रेटा ने भारत की छवि खराब करने के इरादे से किसान आंदोलन पर ट्वीट किया। ऐसा करते समय उनसे गलती से वो सीक्रेट डॉक्यूमेंट पोस्ट हो गया, जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर भारत पर दबाव बनाने की रणनीति बताई गई थी। हालांकि बाद में ग्रेटा ने यह ट्वीट डिलीट कर दिया। इसके बाद गुुरुवार को अपडेटेड डॉक्यूमेंट भी पोस्ट किया। इस पर कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) ने तंज कसते हुए ग्रेटा को 'पप्पू टीम मेंबर' और 'जोकरों के समूह' का हिस्सा कहा।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं ग्रेटा
ग्रेटा के कथित गोपनीय डॉक्यूमेंट को पोस्ट करने और फिर डिलीट करने पर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। लोगों ने 'ग्रेटा गो टू स्कूल' हैशटैग ट्रेंड कर दिया। इस ट्रेंड में लोगों ने ग्रेटा की जमकर खींचाई की। सोशल मीडिया पर लोगों ने रिहाना, मिया खलीफा के किसान आंदोलन सपोर्ट पर भी सवाल खड़े किए। ताजा जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने ग्रेटा के ट्वीट्स को भड़काउ करार देते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। ग्रेटा के खिलाफ धारा- 153 A, 120 B के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

कंगना ने कसा तंज
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने ग्रेटा के डॉक्यूमेंट संबंधी ट्वीट डिलीट करने पर चुटकी लेते हुए तंज कसा। एक्ट्रेस ने एक ट्वीट के जवाब में लिखा,'इस मंदबुद्धि बच्ची ने लेफ्ट... के लिए बहुत बड़ी गलती कर दी है...भारत को योजनाबद्ध तरीके से अशांत करने के लिए बनाए गए अंतरराष्ट्रीय गोपनीय प्लान को पोस्ट में अटैच कर दिया.... सब पप्पू एक ही टीम में हैं हाहाहा...जोकरों का समूह।'

बता दें कि 2 फरवरी को अमरीकी पॉप स्टार रिहाना ने भारत में चल रहे किसान आंदोलन के सपोर्ट में ट्वीट किया था। इसके बाद ग्रेटा थनबर्ग, मिया खलीफा व अन्य विदेशी नामचीन लोगों ने भी समर्थक ट्वीट किए। इन ट्विट्स के बाद कई भारतीय कलाकारों और क्रिकेटर्स ने इंडिया अगेंस्ट प्रोपगेंडा हैशटैग के साथ जवाबी ट्वीट किए। इनमें लता मंगेशकर, अक्षय कुमार, अजय देवगन, सुनील शेट्टी, करण जौहर, पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली व अन्य शामिल हैं।

Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद कैलिफोर्निया में कंटेंट क्रिएटर से मिले रणबीर कपूर, बोले- ‘बस मेहनत करते रहो’

‘बड़ी जाहिलों जैसी बात है’, ‘आदिपुरुष’ के गानों की ‘रामायण’ से तुलना और आलोचना पर भड़के मनोज मुंतशिर

‘रोमांटिक डिनर और मूवी नाइट्स पीछे छूट गईं’, बेटे के जन्म के बाद विक्की कौशल संग बदली जिंदगी पर बोलीं कैटरीना कैफ

‘मैंने कभी पैसे नहीं लिए’, पटाखों के खिलाफ अभियान के लिए चार्ज करने पर बोलीं दीया मिर्जा