बॉलीवुड

बॉबी देओल की फिल्म बिच्छू का बनेगा सीक्वल, निर्देशक ने शुरू की तैयारी

बॉबी देओल की फिल्म बिच्छू का बनेगा सीक्वल, निर्देशक ने शुरू की तैयारी

less than 1 minute read
Sep 12, 2020
Exclusive: बॉबी देओल बोले-काश! वो 3 साल बर्बाद ना किए होते, लग गई थी शराब की लत

बालीवुड अभिनेता बॉबी देओल की हिट फिल्म बिच्छू का सीक्वल बनने जा रहा है। जिसकी तैयारी निर्देशक गुड्डू धनोआ ने शुरू कर दी है। दरअसल गुड्डू धनोआ ने ही वर्ष 2000 में बॉबी देओल और रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म बिच्छू बनाई थी। अब फिल्म के सीक्वल बिच्छू टू पर काम कर रहे हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार निर्देशक इस फिल्म के सीक्वल के लिए कलाकारों और प्रोडक्शन हाउस से चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने बिच्छू टू का प्लॉट तैयार कर लिया है ।अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो फिल्म का आधिकारिक ऐलान भी जल्द किया जाएगा। बिच्छू फिल्म में बॉबी देओल के साथ रानी मुखर्जी ने मुख्य किरदार निभाया था। फिलहाल बॉबी देओल वेब सीरीज आश्रम में नजर आए। जिसका निर्देशन प्रकाश झा ने किया। वहीं अभिनेत्री रानी मुखर्जी फिल्म मर्दानी टू में नजर आई हैं।

बता दें कि बॉलीवुड में सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल बनाने का दौर चल रहा है। जिसके तहत बिच्छू का भी सीक्वल बनाने की तैयारी शुरू हो गई है।

Published on:
12 Sept 2020 05:42 pm
Also Read
View All