बॉलीवुड

Gunjan Saxena Trailer: जांबाज ऑफिसर ‘गुंजन सक्सेना’ का ट्रेलर रिलीज, दमदार रोल में दिखीं जाह्नवी कपूर

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी आने वाली फिल्म 'गुंजन सक्सना : द करगिल गर्ल' (Gunjan Saxena: The Kargil Girl) को लेकर का ट्रेलर Gunjan Saxena Trailer जारी किया गया है। फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज होते ही धूम मचा दी है।

2 min read
Aug 01, 2020
गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी आने वाली फिल्म 'गुंजन सक्सना : द करगिल गर्ल' (Gunjan Saxena: The Kargil Girl) को लेकर उत्साहित हैं। पिछले दिनों फिल्म की रिलीज डेट को लेकर घोषिणा की गई। अब इस फिल्म का ट्रेलर Gunjan Saxena Trailer जारी किया गया है। फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज होते ही धूम मचा दी है। जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म के ट्रेलर में देखा जा सकता है कि कैसे गुंजन का सपना पिता की मदद से साकार तो होता है, लेकिन ट्रेनिंग और उसके बाद एक महिला होने की वजह से उन्हें किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वो अपने सपने को टूटने नहीं देती। कुछ ही देर पहले रिलीज हुए ट्रेलर को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

फिल्म 'गुंजन सक्सेना : द करगिल गर्ल' (Gunjan Saxena: The Kargil Girl) के ट्रेलर में जाह्नवी कपूर बेहतरीन दिखाई दे रही हैं। उन्होंने भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ऑफिसर के रोल को बखूबी निभाया है। फिल्म के ट्रेलर में करगिल युद्ध की भी कुछ झलकियां देखने को मिल रही हैं जो रोंगटे खड़े कर देती हैं। इसमें बताया गया है कि कैसे गुंजन सक्सेना के वायुसेना में आते ही बड़े-बड़े बदलाव होते हैं। इन सबके बावजूद गुंजन सक्सेना भारतीय वायुसेना की जांबाज पायलट बन उभरती हैं। करगिल गर्ल के नाम से मशहूर गुंजन सक्सेना ने करगिल युद्ध में दिखा दिया था कि महिलाएं युद्ध के दौरान एयरक्राफ्ट भी उड़ा सकती हैं और एक सक्रिय भूमिका निभा युद्ध का परिणाम बदल भी सकती हैं। इस समय सोशल मीडिया पर गुंजन सक्सेना का ट्रेलर भी ट्रेंड कर गया है।

आपको बता दें कि 'गुंजन सक्सेना' को नेटफ्लिक्स पर 12 अगस्त को रिलीज किया जा रहा है। फिल्म को क्योंकि स्वतंत्रता दिवस के करीब रिलीज किया जा रहा है, ऐसे में इसके सफल होनी की संभावना भी ज्यादा मानी जा रही है। फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है। इसमें अंगद बेदी, विनीत कुमार सिंह ने भी अहम किरदार निभाए हैं। ट्रेलर में गुंजन सक्सेना के पिता के रोल में दिख रहे पंकज त्रिपाठी भी दमदार नजर आ रहे हैं। यह फिल्म इंडियन एयरफोर्स पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक है। गुंजन सक्सेना 1999 के गृह युद्ध में प्रवेश करने वाली पहली महिला लड़ाकू विमान चालकों में से एक थीं।

Published on:
01 Aug 2020 11:10 am
Also Read
View All