11 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने इन्फ्लुएंसर मैड संधू को दिया ट्रिब्यूट, बोलीं- पंजाबी होने के बाद भी हम बंटे हुए हैं

Jasmine Sandlas On Mad Sandhu: पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने हाल ही में इन्फ्लुएंसर मैड संधू को याद करते हुए एक कॉन्सर्ट के दौरान ट्रिब्यूट दिया है। जैस्मीन ने कहा कि पंजाबी होने के बाद भी हम सब बंटे हुए हैं।
2 min read
Google source verification
Jasmine Sandlas On Mad Sandhu

जैस्मीन सैंडलस-मैड संधू (फोटो सोर्स- IMDb)

Jasmine Sandlas On Mad Sandhu: पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने मोहाली में अपने कॉन्सर्ट के दौरान LGBTQ+ इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू को श्रद्धांजलि दी। 10 अक्टूबर को ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ के तहत हुए इस कार्यक्रम में जैस्मीन ने इंद्रधनुषी झंडा ओढ़कर LGBTQ+ समुदाय के प्रति अपना समर्थन जताया। मैड संधू की 3 अक्टूबर को अमृतसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मीन ने किया याद

कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मीन ने लोगों से प्यार और स्वीकार्यता के साथ रहने की अपील की। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि सभी पंजाबी एक साथ आए हैं। पंजाबी होने के बावजूद हम बहुत बंटे हुए हैं। हम बहुत बड़े हो गए हैं। इसे प्यार के साथ करते हैं।'

जैस्मीन ने सवाल उठाया कि आखिर किसी को यह तय करने का अधिकार क्यों होना चाहिए कि दूसरा व्यक्ति किससे प्यार करे। उन्होंने कहा कि हर इंसान को अपनी पसंद से प्यार करने और अपनी जिंदगी जीने की आजादी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा, “हर किसी को प्यार नहीं मिलता और जिन्हें प्यार मिलता है, उन्हें प्यार करने दीजिए।”

सिंगर ने यह भी कहा कि देश में कई लोग ऐसे हैं, जो डर या समाज के फैसले के कारण खुलकर अपनी जिंदगी नहीं जी पाते। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी की पहचान या उसके प्यार को लेकर फैसला सुनाने के बजाय उसे स्वीकार किया जाए।

अमृतसर में हुई थी मैड संधू की हत्या

मद संधू का असली नाम मधुसूदन बताया गया है। वह सोशल मीडिया पर ‘मैड संधू’ के नाम से लोकप्रिय थे और LGBTQ+ समुदाय से जुड़े कंटेंट के अलावा मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर भी काम करते थे। रिपोर्ट के मुताबिक, 3 अक्टूबर को अमृतसर के लोहारा रोड इलाके में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने उन पर गोली चला दी।

गोलीबारी में मैड संधू को दो गोलियां लगीं। उन्हें गंभीर हालत में फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, मैड संधू को अपनी पहचान को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार होमोफोबिक ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था। वह अपनी पहचान को लेकर खुलकर बात करते थे और कहते थे कि “भगवान ने मुझे ऐसा बनाया है।”

मोहाली में जैस्मीन सैंडलस का संदेश मैड संधू को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ LGBTQ+ समुदाय के प्रति प्यार, समानता और स्वीकार्यता की अपील के तौर पर सामने आया।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग