एक्ट्रेस ने कहा कि जब उन्हें ‘शक’ की स्क्रिप्ट मिली, तो उन्होंने इसे दो घंटे में पूरा पढ़ लिया था। वह ऐसा थ्रिलर करना चाहती थीं, जिसे दर्शक एक बार में देखने के लिए उत्साहित हों। परिणीति के मुताबिक, ओटीटी पर रिलीज का अनुभव भी फिल्मों से अलग है। फिल्मों में पहले शुक्रवार और शुरुआती वीकेंड को लेकर दबाव रहता है, जबकि ओटीटी पर दर्शक अपनी सुविधा के अनुसार शो देख सकते हैं। इसके अलावा, सीरीज को दुनियाभर में एक साथ रिलीज किए जाने का अनुभव भी उनके लिए खास रहा।