बॉलीवुड

Shehnaz Gill संग रिश्ते को लेकर गुरु रंधावा ने कही ये बड़ी बात, कहा- मैं जल्द ही…

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा इन दिनों अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। सिंगर का नाम लंबे समय से शहनाज गिल के साथ जुड़ता रहा है। अब इसे लेकर एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है।

less than 1 minute read
May 27, 2024
शहनाज गिल संग डेटिंग की खबरों पर गुरु रंधावा ने किया रिएक्ट

गुरु रंधावा (Guru Randhawa) अपने लव लाइफ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। सिंगर का नाम पिछले कुछ समय से शहनाज गिल के साथ जुड़ता रहा है। पिछले साल दोनों एक गाने में साथ नजर आए थे जिसके बाद से ही डेटिंग की खबरों की चर्चा और तेज हो गई। अब हाल ही में गुरू रंधावा ने एक इंटरव्यू में अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर चुप्पी तोड़ी है।



क्या शहनाज को डेट कर रहे हैं गुरू रंधावा?

गुरु रंधावा और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) को लेकर कई बार लोगों ने इनकी केमेस्ट्री को देखकर सवाल खड़े किए हैं। रंधावा ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि, "जब लोग मेरी डेटिंग लाइफ के बारे में बात करते हैं तो मुझे बहुत अच्छा लगता है। फैंस मुझे दुनिया भर की खूबसूरत लड़कियों से जोड़ते हैं, इसलिए यह बहुत अच्छा लगता है''।



‘मैं जल्द ही डेटिंग शुरू कर सकता हूं’

गुरु रंधावा ने आगे कहा, “मैं चाहता हूं कि लोग मेरे लिए ऐसा करते रहें। भले ही मैं अभी किसी के साथ डेटिंग नहीं कर रहा हूं, लेकिन इन खबरों के कारण मैं जल्द ही किसी दिन डेटिंग शुरू कर सकता हूं। बता दें कि इससे पहले शहनाज गिल का नाम राघव जुयाल के साथ भी जोड़ा जा चुका है। हालांकि शहनाज ने कभी ऐसी खबरों पर रिएक्ट नहीं किया है।

Updated on:
27 May 2024 12:51 pm
Published on:
27 May 2024 12:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर