बॉलीवुड

28 करोड़ की नेट वर्थ, 3 घर, BMW से लेकर ऑडी तक है महंगी कारों का कलेक्शन, कुछ ऐसी जिंदगी जीती हैं आलिया भट्ट

Alia Bhatt के पास सबसे महंगी कार BMW 7 है। इसकी कीमत 1.32 करोड़ रुपए है।
2 min read
Mar 15, 2019
alia bhatt
alia bhatt

बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट का आज जन्मदिन (Happy birthday Alia Bhatt) है। बेहद ही कम उम्र में कामियाबी को हासिल करने वाली आलिया आज अपना 26वां जन्मदिन बना रही हैं। एक्ट्रेस ने साल 2012 में करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू में डेब्यू किया था। इसके बाद आलिया ने कई हिट फिल्में दीं। आज वह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। वहीं अगर हम आलिया के नेट वर्थ की बात करें तो उनकी कुल संपत्ती करीब 28 करोड़ रुपए है।


तीन फ्लैट की हैं मालकिन :
रिपोर्ट्स की मानें तरे आलिया एक फिल्म के लिए लगभग चार करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। वहीं अगर हम उनकी संपत्ती की बात करें तो उनके पास तीन फ्लैट हैं। आलिए के इन फ्लैट्स की कीमत लगभग 22 करोड़ रुपए हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने तीसरा फ्लैट खरीदा था। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक आलिया के इस नए फ्लैट की कीमत लगभग 13 करोड़ रुपए है। उन्होंने पहली प्रॉपर्टी साल 2015 में एक्टर अनुपम खेर और किरण खेर से 5.16 करोड़ रुपए में खरीदी थी। वहीं, आलिया के दूसरे फ्लैट की कीमत लगभग 3.83 करोड़ रुपए हैं।

Alia Bhatt " src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/03/14/rrr1_4282529-m.jpg">

महंगी कारों का भी है कलेक्शन:
आलिया के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास ब्लैक ऑडीA6 कार है। इसकी कीमत लगभग 55 लाख रुपए है। आलिया ने ये कार 2015 में खरीदी थी। इसके अलावा उनके पास ऑडी AQ है। इसकी कीमत भी 55 लाख रुपए है। आलिया की तीसरी कार रेंज रोवर है। इसकी कीमत लगभग 70 लाख रुपए है। वहीं, आलिया के पास सबसे महंगी कार BMW 7 है। इसकी कीमत 1.32 करोड़ रुपए है।

Updated on:
15 Mar 2019 10:22 am
Published on:
15 Mar 2019 10:22 am