बॉलीवुड

Birthday Special: खलनायक बनकर भी Amitabh Bachchan ने जीता लोगों का दिल, इन फिल्मों में निभाया नेगेटिव रोल

अमिताभ बच्चन ने सिर्फ नायक की ही भूमिका नहीं निभाई बल्कि उन्होंने नेगेटिव किरदार से भी अपनी एक अलग छाप छोड़ी है।
2 min read
• •
Updated: 11 Oct 2020, 7:50 AM IST
amitabh_bachchan_movies.jpg
Amitabh Bachchan Movies

नई दिल्ली: बॉलीवुड के शहंशाह कहलाए जाने वाले अमिताभ बच्चन को महानायक और बिग बी के नाम से भी जाना जाता है। 11 अक्टूबर 1942 को जन्मे अमिताभ बच्चन का आज 77वां जन्मदिन है। बिग बी ने साल 1969 में अपने फिल्म करियर की शुरुआत फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' से की थी। डेब्यू करने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक हिट फिल्म देते चले गए। बिग बी की एक्टिंग, डायलॉग्स और पर्सनैलिटी की दुनिया दीवानी हो गई। अमिताभ बच्चन ने सिर्फ नायक की ही भूमिका नहीं निभाई बल्कि उन्होंने नेगेटिव किरदार से भी अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। आज हम आपको उनकी ऐसी ही फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिसमें वह खलनायक के रोल में दिखे थे।

परवाना
साल 1971 में रिलीज हुई फिल्म परवाना में बिग बी ने नेगेटिव किरदान निभाया था। यह एक साइकोलॉजिकल और थ्रिलर फिल्म थी। इसमें बिग बी कुमार सेन के रोल में थे। अमिताभ बच्चन के अलावा इसमें योगिता बाली, शत्रुघ्न सिन्हा, नवीन और ओम प्रकाश ने अहम भूमिका निभाई थी। यह पहली फिल्म थी, जिसमें अमिताभ बच्चन ने नेगेटिव रोल किया था। इसमें वह एक ऐसे प्रेमी का किरादर निभाते हैं जो प्यार के लिए कातिल बन जाता है।

फरार
शंकर मुखर्जी द्वारा डायरेक्टिड यह फिल्म साल 1975 में रिलीज हुई थी। इसमें अमिताभ बच्चन के अलावा शर्मिला टैगोर, संजीव कुमार, सुलोचना जैसे शानदार एक्टर्स शामिल थे। बिग बी ने इस फिल्म में राजेश नाम के शख्स का किरदार किया था जो अपनी बहन की मौत का बदला लेता है।

डॉन
इस फिल्म के बारे में भला कौन नहीं जानता। साल 1978 में रिलीज हुई यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इसके निर्देशक चंद्र बरोट थे। अमिताभ बच्चन के अलावा जीनत अमान, प्राण और हेलन इस फिल्म में अहम भूमिका में थे। इसमें बिग बी ने अंडरवर्ल्ड बॉस 'डॉन' और उसके हमशक्ल 'विजय' का डबल रोल निभाया था।

आंखें
विपुल अमृतलाल शाह द्वारा डायरेक्टिड यह फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई थी। इस मूवी में अमिताभ बच्चन के अलावा अक्षय कुमार, सुष्मिता सेन, अर्जुन रामपाल और परेश रावल नज़र आए थे। विजय सिंह राजपूत की भूमिका में अमिताभ बच्चन ने शानदार एक्टिंग की थी।

आग
यह फिल्म साल 2007 में आई थी। राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, सुष्मिता सेन लीड रोल में थे। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने एक खूंखार डाकू बब्बन सिंह का किरदार निभाया था।

Published on:
Also Read
View All