बॉलीवुड

शोहरत मिलने ही शराब और डिप्रेशन का शिकार हो गए थे हनी सिंह, घर में बंद रहे 18 महीने, हो गई थी ऐसी हालत

Honey Singh ऐसी हालत देखकर उनकी मां फूट-फूटकर रोने लगीं...
2 min read
Mar 15, 2019
Yo Yo Honey Singh
Yo Yo Honey Singh

बॉलीवुड में रैप को सही मायने में पहचान दिलाने वाले रैपर यो-यो हनी सिंह का आज यानी 15 मार्च को बर्थडे (Happy Birthday Honey Singh) है। हनी ने बॉलीवुड में वो मकाम हासिल किया जिसे पाने के लिए औरों का काफी मशक्कत करनी पड़ती है। लेकिन एक कहावत है की सफलता जैसी अनमोल चीज को संभाल कर रख पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। कुछ ऐसा ही हनी सिंह के साथ भी हुआ। हनी बाईपोलर डिसऑर्डर और शराब जैसी आदत का शिकार हो गए थे जिसके चलते उनका कॅरियर तक दांव पर लग गया था। आइए जातने हैं कि इस चीजों से हनी सिंह ने खुद को कैसे बाहर निकाला...

बाईपोलर डिसऑर्डर से 18 महीने तक जूझे हनी सिंह:
डिप्रेशन के बाद हनी सिंह ने पिछले साल फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' से वापसी की थी। इसके अलावा हनी सिंह ने एक म्यूजिक एल्बम भी लॉन्च की थी। बता दें कि उन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत बतौर रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट की थी। इसके बाद उन्हें सही मायने में पहचान मिली फिल्म 'कॉकटेल' के गाने 'मैं शराबी...' से। एक इंस्टरव्यू में हनी सिंह ने कहा था, 'वह बाईपोलर डिसऑर्डर से लगभग 18 महीने तक जूझ रहे थे। ये 18 महीने उनकी जिन्दगी का सबसे खराब वक्त था। इस दौरान वह पूरे समय नोएडा में अपने घर में रहे थे। वह बाइपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित थे। इसका इलाज 18 महीने तक चला।

शराब की भी थी आदत:
इसी इंटरव्यू में हनी ने आगे बताया, 'उन्होंने इस बात को भी स्वीकारा की बाइपोलर होने के साथ वह शराब की बुरी लत का भी शिकार थे। इसकी वजह से उनकी हालात ज्यादा बिगड़ गई थी। एक वक्त ऐसा था जब उन्हें लगता था की वह इस अंधकार में हमेशा के लिए रहूंगें।' हनी ने बताया की उन्होंने खुद को सबसे काट लिया था। मेरे पर कोई दवाई भी असर नहीं कर रही थी। हनी ने बताया कि एक रात जब नींद की गोलियां खाने के बाद भी जब वह सो नहीं पाए उस दौरान उन्होंने 'राइज एंड शाइन...' गाना लिखा और कंपोज किया। हनी की ऐसी हालत देखकर उनकी मां फूट-फूटकर रोने लगीं।

Updated on:
15 Mar 2019 12:00 pm
Published on:
15 Mar 2019 12:00 pm