बॉलीवुड

रॉकस्टार एक्ट्रेस नरगिस फाखरी हुईं 38 बरस की

बॉलीवुड की रॉकस्टार गर्ल नरगिस फाखरी आज 38 वर्ष की हो गईं...
2 min read
• •
Updated: 20 Oct 2017, 12:00 PM IST
Nargis_Fakhri
Nargis_Fakhri

बॉलीवुड की रॉकस्टार गर्ल नरगिस फाखरी आज 38 वर्ष की हो गईं। नरिगस का जन्म 20 अक्टूबर 1979 को क्वीन्स, न्यूयॉर्क में हुआ था। नरगिस की मां मेरी चेक क्रिश्चयन थी जबकि पिता मोहम्मद फाखरी पाकिस्तानी थे। नरगिस जब केवल सात साल की थी तो उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। अमेरिका नेक्सट टॉप मॉडल का हिस्सा रह चुकी नरगिस ने बॉलीवुड में अपने कॅरियर की शुरूआत वर्ष 2011 में प्रदर्शित इम्तियाज अली की फिल्म 'रॉकस्टार' से की। फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई। फिल्म में उनकी और रणबीर कपूर की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया।

वर्ष 2013 में नरगिस फाखरी की दूसरी फिल्म मद्रास कैफे प्रदर्शित हुई। इस फिल्म में उन्होंने संजीदा अभिनय निभाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद नरगिस 'मैं तैरा हीरो','फटा पोस्टर निकला हीरो' और 'किक' जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। नरगिस ने फिल्म 'स्पाइ' के जरिए हॉलीवुड डेब्यू भी किया। उनकी पिछले वर्ष अजहर, हाउसफुल-3 और बैंजो जैसी फिल्में प्रदर्शित हुई है। वह सोशल मीडिया साइट पर भी काफी एक्टिव है और आए दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटोज पोस्ट करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब एक मिलियन फॉलोवर्स हैं।

उदय चोपड़ा को कर चुकी हैं डेट
पिछले दिनों एक्टर उदय चोपड़ा और नरगिस फाखरी के रिलेशनशिप को लेकर काफी खबरें आ रही थीं। खबर ये भी थी कि दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई भी कर ली है। हालांकि दोनों ने अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया। वहीं अब खबर यह आ रही है कि नरगिस और उदय दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उदय ने नरगिस को एक टेक्स्ट मेसेज कर ब्रेक अप कर लिया है। वहीं नरगिस ने सारी खबरों से इनकार किया था।

रिपोर्ट के अनुसार, इन दोनों एक्टर्स के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। वहीं नरगिस ने इन सब के बीच उदय चोपड़ा को इंस्टाग्राम से अनफॉलो भी कर दिया है। इस बात से अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों एक्टर्स के बीच मामला काफी गर्म है।

Also Read
View All