बॉलीवुड

Birthday Special: अमरीका में 26 जून को मनाया जाता है ‘Shreya Ghoshal Day’, इसके पीछे छिपी है खास वजह

Shreya Ghoshal आज अपना 36वां Birthday मना रही हैं।
2 min read
Mar 12, 2019
Happy Birthday Shreya Ghoshal: Know Intresting facts About Shreya Ghoshal
Happy Birthday Shreya Ghoshal: Know Intresting facts About Shreya Ghoshal

देश में स्वर कोकिला लता मंगेशकर के बाद अगर उनके जैसा मीठा कोई गा सकता है तो वो हैं Shreya Ghoshal। अपनी सुरीली और मीठी आवाज से लोगों के दिलों में घर कर गईं श्रेया आज अपना 36वां Birthday मना रही हैं। श्रेया ने शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित की फिल्म 'Devdas' से कॅरियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने 'बैरी पिया', 'छलक-छलक', 'डोला रे..' जैसे बेहतरीन गाने गाए थे।

श्रेया ने महज 6 साल की उम्र से क्लासिकल संगीत सीखना शुरू किया था। श्रेया को Sanjay Leela Bhansali ने 75वें Children's Day Special Show में Perform करते हुए देखा था। इसी दौरान भंसाली को श्रेया की आवाज ऐसी भाई की उन्होंने 'देवदास' फिल्म के सारे गानों के लिए श्रेया को चुन लिया।

इसी के साथ क्या आप जानते हैं, श्रेया घोषाल ही हमारे देश की इकलौती ऐसी सिंगर हैं जिनके नाम सबसे बड़ी उपलब्धि है। अमरीका में उनके नाम पर एक दिन डेडिकेट किया गया है। अमेरिका के ऑहियो राज्य के गवर्नर ट्रिक स्ट्रिकलैंड ने 26 जून श्रेया को समर्पित करते हुए इसे 'श्रेया घोषाल डे' के नाम से मनाने का एलान किया था। 2010 में पहली बार 'Shreya Ghoshal Day' मनाया गया था।

पर्सनल लाइफ की बात करें तो श्रेया घोषाल ने साल 2015 में शिलादित्य मुखोपाध्याय से शादी की थी। श्रेया और शिलादित्य की मुलाकात स्कूल के रियूनियन के दौरान हुई थी। शादी से पहले दोनों 10 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे।

Published on:
12 Mar 2019 09:36 am
Also Read
View All
मंगेतर के साथ घूमने गई लड़की, फिर आया ऐसा ट्विस्ट एक्सीडेंट बन गया ‘मर्डर कॉन्सपिरेसी’, जानें ‘मशीन’ फिल्म क्यों है चर्चा में

K. भाग्यराज के हार्ट अटैक से निधन के बाद भावुक हुए अनिल कपूर, याद किया ‘बेटा’ और ‘वो सात दिन’ के पीछे का अनसुना किस्सा

‘Eetha’ की रिलीज से पहले बढ़ीं श्रद्धा कपूर की मुश्किलें! फिल्म के नाम को लेकर भड़का विठाबाई नारायणगांवकर का परिवार

‘उसे और ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे’ दीपिका की पहली हिट फिल्म पर शाहरुख खान ने किया था मजेदार कमेंट

कौन है मिर्जापुर एक्टर सतेंद्र सोनी? निर्माताओं पर लगाया मारपीट का आरोप, बोले- घसीटकर गाड़ी में बैठा दिया