बॉलीवुड

इस अभिनेता से बेपना प्यार करती थीं सोनाक्षी सिन्हा, एक बार पापा शत्रुघ्न सिन्हा से मिली थी धमकी

एक रिपोर्ट के अनुसार, लंबे समय से सोनाक्षी बंटी सजदेह को डेट कर रही हैं। हालांकि बंटी के अलावा बॉलीवुड के कई एक्टर्स के साथ 'दबंग' गर्ल का नाम जुड़ चुका है।
2 min read
Jun 02, 2020
सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) आज 33 बरस की हो गई हैं। सोनाक्षी का जन्म 2 जून, 1987 को मुंबई में हुआ था। एक्ट्रेस ने साल 2010 में सलमान खान के साथ फिल्म 'दबंग' से बॉलीवुड में कदम रखा था। पिछले 10 सालों में सोनाक्षी ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और तकरीबन हर बड़े स्टार के साथ काम किया है। फिल्मों में शानदार अभिनय के दम पर सोनाक्षी ने अपने खास मुकाम हासिल किया है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, लंबे समय से सोनाक्षी बंटी सजदेह को डेट कर रही हैं। हालांकि बंटी के अलावा बॉलीवुड के कई एक्टर्स के साथ 'दबंग' गर्ल का नाम जुड़ चुका है। रणवीर सिंह के साथ भी सोनाक्षी के अफेयर की खबरें खूब चर्चाओं में रही थी। सोनाक्षी की एक ऐसी ही अधूरी प्रेम कहानी हम आपको बताने वाले हैं। एक समय ऐसा भी था जब वो रणवीर सिंह के प्यार में पूरी तरह पागल हो चुकी थीं। दोनों को कई बार इवेंट्स और पार्टियों में साथ देखा गया।

सोनाक्षी और रणवीर ने फिल्म 'लूटेरा' के एक साथ काम किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर और सोनाक्षी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मानाने के लिए छुट्टी पर जाने वाले थे। लेकिन सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा को इस बात की खबर लग गई। उन्होंने सोनाक्षी को फौरन घर लौटने को कह दिया, लेकिन फिल्म निर्माता ने शत्रुघ्न को समझाया की दोनों महज फिल्म की शूटिंग के लिए रुके हुए हैं इसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा का गुस्सा ठंडा हुआ।

सोनाक्षी अपने पापा एक्टर शत्रुघन सिन्हा की लाडली बेटी हैं। उनका बचपन बहुत शानदार बीता। खूब खाती-पीती रहने वाली सोनाक्षी जब टीनएज में आई तो उनका वजन लगभग 96 किलो हो गया। स्कूल में गेम्स में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती। उसकी दोस्ती लड़कों से थी, जो उसे अपने जैसा मानते थे। लड़कियां उनके मोटापे को लेकर उन्हें चिढ़ाती रहतीं। जब सोनाक्षी कॉलेज में आई तो उसका इंटरेस्ट बदलने लगा। फिल्मों में आने से पहले वह फैशन डिजाइनिंग बनाना चाहती थी।

Updated on:
02 Jun 2020 04:36 pm
Published on:
02 Jun 2020 04:36 pm