बॉलीवुड

Happy Birthday Sonam Kapoor: ‘नीरजा’ में टॉप क्लास एक्टिंग से मिला नेशनल अवार्ड, रेड कार्पेट पर फैशन आइकॉन

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और फैशन आइकॉन सोनम कपूर का आज जन्मदिन है। सोनम ने फिल्म 'दिल्ली-6', 'आयशा', 'रांझणा', 'भाग मिल्खा भाग', 'नीरजा' और 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' जैसी फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों क दिल जीत लिया।
2 min read
• •
Updated: 9 Jun 2024, 7:54 AM IST
Feature image

Happy Birthday Sonam Kapoor: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और फैशन आइकॉन सोनम कपूर का आज जन्मदिन है। अनिल कपूर और सुनीता कपूर की बेटी सोनम का जन्म 9 जून 1985 को मुंबई में हुआ था।सोनम कपूर ने अपने करियर की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से की थी, जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर भी नजर आए थे। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन सोनम की मासूमियत और खूबसूरती ने सभी का दिल जीत लिया। इसके बाद सोनम ने 'दिल्ली-6', 'आयशा', 'रांझणा', 'भाग मिल्खा भाग', 'नीरजा' और 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' जैसी फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

रेड कार्पेट पर ढाती हैं कहर, फैशन आइकॉन की यूनीक पहचान

सोनम कपूर को बॉलीवुड की फैशन क्वीन माना जाता है। उनकी स्टाइल और फैशन सेंस हमेशा से ही सुर्खियों में रहे हैं। कान्स फिल्म फेस्टिवल हो या कोई अन्य रेड कार्पेट इवेंट, सोनम का हर लुक परफेक्ट होता है। उन्होंने भारतीय फैशन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।

आनंद आहूजा से हुई शादी, सोशल मीडिया पर शानदार फोटोज वायरल

सोनम कपूर ने 8 मई 2018 को बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। सोनम और आनंद की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया। उनकी शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक रही।

एक्टिंग ही नहीं, सोशल एक्टिविज्म और बिजनेस वेंचर्स में भी क्वीन

सोनम कपूर केवल एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि एक सोशल वर्कर भी हैं। वह विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर अपनी आवाज उठाती रही हैं। इसके अलावा, सोनम और आनंद ने मिलकर फैशन ब्रांड 'भाने' की शुरुआत की है, जो युवाओं में काफी लोकप्रिय है।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है सोनम का बर्थ्डै

सोनम कपूर के इस खास दिन पर, उनके फैंस और इंडस्ट्री के दोस्तों ने उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर #HappyBirthdaySonamKapoor ट्रेंड कर रहा है, जहां फैंस और सेलेब्स उन्हें विश कर रहे हैं।

Updated on:
9 Jun 2024, 7:54 AM IST
Published on: