बॉलीवुड

Happy Birthday Sunny Leone: वन नाइट स्टैंड पर दिया था विवादित बयान, लोगों ने दी थी सुसाइड करने की धमकी

सनी लियोनी आज यानी 13 मई को होता है जन्मदिन (Sunny Leone Birthday) सनी लियोनी (Sunny Leone) का रहा विवादों से पुराना नाता बॉलीवुड में एंट्री करने पर लोगों ने उठाए थे सवाल
3 min read
May 13, 2020
Sunny Leone
Sunny Leone

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी आज यानी 13 को अपना जन्मदिन (Sunny Leone Birthday) मना रही हैं। हाल ही में वो कोरोना वायरस के चलते भारत छोड़कर लॉस ऐंजलिस पहुंची थी और उन्होंने कहा था कि उनके बच्चे वहां ज्यादा सुरक्षित रहेंगे। गूगल सर्चिंग में सनी लियोनी (Sunny Leone) का हमेशा टॉप लिस्ट में रहता है। सनी लियोनी ने बॉलीवुड (Bollywood) में एंट्री करने के बाद कई फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें सफल अभिेनेत्री का मुकाम नहीं हासिल हो पाया। हालांकि उन्होंने अपने बोल्ड सीन्स और आइटम सॉन्ग से दर्शकों का दिल जरूर जीत लिया।

सनी के लिए बॉलीवुड का सफर तय करना आसान नहीं था वो कई बार विवादों में रहीं। लोग उन्हें एक पोर्न स्टार के रूप में पहले से ही जानते थे इसलिए फिल्मी दुनिया के लोगों के लिे उन्हें एक एक्ट्रेस के रूप में स्वीकार कर पाना मुश्किल था। यहां तक कि बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने सवाल भी उठाया कि एक पोर्न स्टार को फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री कैसे दी जा सकती है। सनी ने लोगों की खूब खरी-खोटी भी सुनी लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और बॉलीवुड में विरोध के बावजूद काम किया। उन्होंने अपने आइटम सॉन्ग से लोगों को दिल जीत लिया।

सनी लियोनी को लेकर कई खुलासे किए गए थे जिसमें से एक पोर्न इंडस्टी में उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस था। सनी लियोनी ने पोर्न इंडस्ट्री में काम करने के बाद इसी से अपना बिजनेस भी शुरू किया। वो एक एंटरप्रोन्योर बन गई और ऐसी फिल्में बनाने लगीं जिसपर खूब सवाल उठे। इसके अलावा सनी ने एक बार वन नाइट स्टैंड को लेकर विवादित बयान दे दिया था। बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के बाद जब वो फिल्म वन नाइट स्टैंड का प्रमोशन कर रही थीं तब उनसे इसको लेकर सवाल किया था। सनी ने इस दौरान खुलासा किया था कि शादी से पहले वो कई वन नाइट स्टैंड कर चुकी हैं और सबकी अपनी पसंद होनी चाहिए।

सनी लियोनी के कंडोम वाले ऐड पर भी खूब बवाल मच चुका है। सीपीआई के नेता अतुल कुमार अनजान ने ऐसे ऐड दिखाने पर रेप जैसी घटनाओं का बढ़ावा मिलने की बात कही थी और कहा था कि इसपर रोक लगनी चाहिए। हालांकि सनी ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा था कि राजनीति के लोगों को जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए और अपने कर्तव्य ठीक से निभाने पर ध्यान देना चाहिए।

वहीं सनी के इंडिया आने के बाद वो कई इवेंट्स में शामिल होने के लिए जाया करती थीं लेकिन शुरुआती वक्त में उनकी मौजूदगी का विरोध किया जाता रहा है। बेंगलुरू में न्यू ईयर ईव पर एक इवेंट में सनी परफॉर्मेंस करने जा रही थी लेकिन कुछ लोगों ने हंगामा मचा दिया था। लोगों का कहना था कि अगर सनी ने परफॉर्म किया तो वो आत्महत्या कर लेंगे। यहां तक कि कुछ संगठन उनके शो को लेकर विरोध जताते हुए धरने पर बैठ गए थे और इसे संस्कृति का अपमान बताया था।

Published on:
13 May 2020 12:56 pm
Also Read
View All
‘कीड़े के काटने’ वाली चर्चा पर फौजी टीम की सफाई, राजेश शर्मा की सेहत पर तोड़ी चुप्पी; अटकलों का अंत क्या है असली कहानी?

‘कीड़े को नहीं पता किस लेजेंड को काटा है’, स्पेशल 26 एक्टर राजेश शर्मा को लेकर अक्षय कुमार की पोस्ट पर फैंस कर रहे कमेंट्स

‘मैं फिसल गया, 13 फीट नीचे गिरा और मेरा हाथ टूट गया’, ABCD एक्टर सलमान यूसुफ खान ने हॉस्पिटल से शेयर की फोटोज

20 साल पहले सैफ अली खान से हुई थी कपड़ों को लेकर अजीब डिमांड, एक्टर ने खुद किया खुलासा

कीड़ा काटने से एक्टर राजेश शर्मा की बिगड़ी तबीयत पर AICWA हुआ सख्त, प्रोड्यूसर पर हर्जाने की बात, सीएम रेवंत रेड्डी से लगाई गुहार