बॉलीवुड

वरुण धवन के बर्थडे पर देखिए उनकी थ्रोबैक तस्वीर, बचपन से ही है हीरो वाला चार्म

करण जौहर (Karan Johar) के निर्देशन में बनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाले वरुण धवन ने आठ सालों में काफी फैन फोलोइंग बनाई है।
2 min read
varun_dhawan.jpg

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) आज अपना 33 वां जन्मदिन मना रहे हैं। करण जौहर (Karan Johar) के निर्देशन में बनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाले वरुण धवन ने आठ सालों में काफी फैन फोलोइंग बनाई है। इस फिल्म के बाद वरुण ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। कॉमेडी फिल्मों के अलावा वरुण ने 'बदलापुर' (Badlapur) और 'अक्टूबर' (October) जैसी फिल्मों से लोगों के दिलों में अपनी एक अलग ही जगह बनाई। तो चलिए आज उनके बर्थडे के मौके पर हम आपको उनकी कुछ थ्रोबैक तस्वीरों से रुबरू कराते हैं।

बड़े भाई की गोद में खिलखिलाते वरुण धवन की ये तस्वीर किसी का भी मन मोह लेने के लिए काफी है। उनकी ये तस्वीर साबित करती है कि उनकी स्माइल बचपन से ही कातिलाना थी।

इस तस्वीर में भी वरुण अपने बड़े भाई रोहित के साथ हैं। दोनों ने एक जैसे कपड़े रखे हैं। इसमें भी वरुण धवन स्माइल करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस तस्वीर में वरुण धवन अपनी मां की गोद में बैठे हुए बड़े ही क्यूट लग रहे हैं। साथ में उनके भाई रोहित भी मौजूद हैं।

ये है वरुण धवन का घुंघरालू बालों वाला अवतार। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले एक्टर का यही हेयर स्टाइल था और इस स्टाइल पर काफी लड़किया फिदा हैं।

वरुण धवन के जन्मदिन के मौके पर उनके काफी अच्छे दोस्त कहे जाने वाले एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने उन्हें विश किया है। अर्जुन ने वरुण के साथ पुरानी तस्वीर शेयर की है और साथ में लिखा है- ''बैड बॉयज फॉर लाइफ, इस केस में बुरे हेयरकट्स भी। हैप्पी बर्थडे वरुण धनव, जो कि कंटेंट परफेक्ट बनाता है, आज कल नया-नया रैपर भी है और हमेशा नटखट बालक रहेगा।''

Published on:
24 Apr 2020 02:17 pm