बॉलीवुड

विराट-अनुष्का की लवस्टोरी में छुपा है ये खास राज, उनके रिश्ते से नाराज था घर का ये खास सदस्य

Anushka Sharma और Virat Kohli की शादी इटली के तस्केनी के करीब 800 साल पुराने एक गांव में हुई।
2 min read
May 01, 2019
Virat Kohli Anushka Sharma
Virat Kohli Anushka Sharma

बॉलीवुड एक्ट्रेस Anushka Sharma आज अपना 31वां जन्मदिन ( Anushka Sharma birthday ) मना रही हैं। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 1 मई, 1988 में हुआ था। अनुष्का ने अपने फिल्मी कॅरियर में कई हिट फिल्में दी हैं। अनुष्का की फिल्मों की तरह ही विराट संग उनकी लवस्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी ( Virat Kohli Anushka Sharma love story ) से कम नहीं। ये बात कम लोग ही जातने हैं कि Virat Kohli और अनुष्का का रिश्ता आज से नहीं बल्कि बचपन से ही एक-दूसरे के परिवार के बेहद करीब हैं।

उनके रिश्ते को लेकर एक इंटरव्यू में अनुष्का की दादी उर्मिला ने बताया था, 'अनुष्का और विराट आज से नहीं बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। पूरा परिवार विराट को अच्छे से जानता है। अनुष्का जब छोटी थी, विराट के घर आने पर उसके साथ खूब क्रिकेट खेला करती थी।'

हालांकि उनकी दादी इस बात से नाराज थीं कि उन्हें किसी ने उनके रिश्ते के बारे में नहीं बताया। लेकिन उन्हें दोनों के रिश्ते को लेकर कोई नराजगी नहीं थी बल्कि वह बेहद ही खुश थीं। उन्होंने बताया कि विराट बचपन से ही उन्हें बहुत पसंद हैं। उनकी दादी ने आगे बताया, 'अनुष्का के पिता सैन्य अधिकारी रहे हैं। जब उनका ट्रांसफर बेंगलुरु में हुआ था। उस दौरान पोता (अनुष्का का भाई) कर्णेश क्रिकेट खेलता था। उस वक्त विराट भी टीम में उसके साथ था। तब विराट कई बार कर्णेश के साथ घर आया करता था। तब से विराट मुझे अच्छा लगता था। विराट बड़ा अच्छा बच्चा है। बड़ों का बहुत सम्मान करता है।'

Updated on:
01 May 2019 11:25 am
Published on:
01 May 2019 11:25 am