बॉलीवुड

Happy Womens day 2019 : ये हैं महिलाओं पर आधारित 5 बड़ी फिल्में, जिसे देख आप भी कहेंगे- एक नारी सब पर भारी!

आज हम उन्हीं कुछ Women Based Bollywood Movies के नाम बताने जा रहे हैं।
3 min read
Mar 08, 2019
Happy Womens day 2019 : Top 5 Bollywood Movies based on Women
Happy Womens day 2019 : Top 5 Bollywood Movies based on Women

International Womens Day 2019: 8 मार्च हर महिला के लिए बेहद खास होता है क्योंकि इस दिन Womens Day मनाया जाता है। एक औरत के लिए उसका आत्मसम्मान सभी चीजों से बड़ा है। समाज बदल रहा है लेकिन अभी भी कुछ ऐसे लोग हैं जो महिलाओं पर अत्याचार करने और उन्हें नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। पर जब-जब महिला पर अत्याचार हुआ है उसने इसके खिलाफ आवाज उठाई है। अब महिलाए चुप नहीं रहतीं। बॅालीवुड में भी ऐसी कई फिल्में बनीं हैं जिसमें महिलाओं के खिलाफ उठाई गई हर आवाज का उसने जवाब दिया है। आज हम उन्हीं कुछ Women Based Bollywood Movies के नाम बताने जा रहे हैं।

लिपस्टिक अंडर माई बुर्का (Lipstick Under my Burkha)

औरतों की खुशी, ख्‍वाहिशें, कल्‍पनाएं, जुनून और महत्‍वाकांक्षाओं की कहानी बयां करती है फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्का’। इस फिल्म में चार महिलाओं की कहानी दिखाई गई है जो पुरानी और आधुनिक संस्‍कृतियों के बीच तालमेल बिठाने की कोशिश करती हैं। हालांकि बाद में समाज उनपर सवाल भी उठाता है पर वह इसकी परवाह नहीं करतीं। वह अपनी तरह से जिंदगी जीती हैं।

क्वीन (Queen)

बॅालीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म 'क्वीन' एक सीधी-साधी लड़की रानी की कहानी है। वह अपने मंगेतर से शादी करने का सपना सजाती है। लेकिन उसका मंगेतर उसे छोड़ देता है। इसके बाद टूटे दिल के साथ रानी, अपने शहर में भी कभी अकेली नहीं घूमी वो अकेली विदेश यात्रा पर निकल जाती है। वहां वो नए लोगों से मिलती है, उनके साथ रहती है तब जाकर उसे एहसास होता है कि वो कितनी बहादुर है। पूरी यात्रा में वह जिंदगी के नए पहलुओं से रूबरू होती है और अंत में जो रानी कभी सीधी हुआ करती थी वह एक कॅान्फिडेंट लड़की के तौर पर निखरकर सामने आती है।

गुलाब गैंग (Gulab Gang)

माधुरी दीक्षित और जूही चावला की फिल्म 'गुलाब गैंग' महिलाओं का समर्थन और उनके हक के प्रति संवेदना जगाने वाली फिल्म थी। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित ने अंत तक महिलाओं का साथ दिया था और उनके अंदर आत्मविश्वास जगाया था।

बेगम जान (Begum Jaan)

यह फिल्म बंगाली भाषा की सुपरहिट फिल्म 'राजकहिनी' का हिंदी रीमेक थी। इस फिल्म में विद्या बालन एक ऐसी तवायफ की भूमिका में थीं जिसका कोठा भारत- पाकिस्तान के बंटवारे में बंटने वाला था लेकिन अंत तक उन्होंने और वहां रह रही बाकी लड़कियों ने अपने उस कोठे को बचाने के लिए लड़ाई की। ये फिल्म औरतों के आत्मसम्मान को दर्शाती है। फिल्म का निर्देशन बंगाली फिल्मकार श्रीजीत मुखर्जी ने किया था।

इंग्लिश- विंग्लिश (English Vinglish)

बॅालीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' एक आम घरेलू महिला की कहानी थी, जिसका पति और बच्चे उसकी इंग्लिश का मजाक उड़ाते थे। अंग्रेजी ना आने की वजह से उसके बच्चे उसे इग्नोर करते थे लेकिन फिर एक दिन वो इंग्लिश सीखने के लिए एक ट्यूशन ज्वाइन करती है और फिल्म के अंत में उसके बच्चे और पति उसकी इंग्लिश सुन चौंक हो जाते हैं।

मॅाम (Mom)

दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की फिल्म 'मॅाम' एक सौतेली मां और बेटी के रिश्ते की कहानी है। उसकी बेटी का रेप हो जाता है और वह उसकी मां एक-एक कर सभी अपराधियों से उसका बदला लेती है।

Updated on:
08 Mar 2019 09:01 am
Published on:
08 Mar 2019 09:01 am
Also Read
View All
‘कल से सोचना बंद’, अमिताभ बच्चन के पोस्ट पर CJP ने की संसद चलने की अपील, सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच चर्चा में मामला

क्या ‘3 इडियट्स’ बनने से पहले आमिर खान की हुई थी सोनम वांगचुक से मुलाकात? वीडियो आया सामने तो एक्टर के बयान पर उठे सवाल

‘रूपा-वुपा पर कुछ नहीं कहूंगी’, गोविंदा की फिल्म पर बोलीं पत्नी सुनीता आहूजा- सिर्फ मेरी और मेरे बेटे की बात करो

Sonam Wangchuk की भूख हड़ताल के सवाल को इग्नोर करना विवेक ओबेरॉय पर पड़ा भारी, जमकर निशाना साध रहे लोग

सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरी आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव, सरकार के ‘मौन’ को बताया अमानवीय