बॉलीवुड

हार्दिक को पिछले 6 महीने से जानती हैं जैस्मिन, तलाक के 28 दिन बाद इस तस्वीर से हुआ खुलासा

Hardik Pandya Girlfriend Jasmin Walia: जैस्मिन की एक और फोटो सामने आई है। तस्वीर के बाद कंफर्म हो गया है कि दोनों पिछले 6-7 महीनों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

2 min read
Aug 15, 2024
जैस्मिन वालिया की एक और फोटो आई सामने

Hardik Pandya Girlfriend Jasmin Walia: नताशा अब हार्दिक से तलाक लेकर अपने मुल्क सर्बिया चली गई हैं। वह अपने बेटे को भी अपने साथ लेकर गई हैं। हार्दिक और नताशा पिछले 4 साल से एक दूसरे के साथ थे। कपल ने 2020 में शादी की थी और दोनों में इतनी प्यार था कि शादी से पहले नताशा प्रेग्नेंट हुई और फिर दोनों ने शादी की। ये शादी ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाई और दोनों का रिश्ता टूट गया। खबर थी कि हार्दिक ने नताशा को धोखा दिया है। इसका पहले कोई सबूत नहीं था, पर तलाक के 28 दिन बाद हार्दिक और सिंगर जैस्मिन वालिया का एक ही दिन और एक ही स्वीमिंग पूल से फोटो सामने आया। इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी। अब इस फोटो के बाद एक बड़ी सच्चाई और सामने आ गई है। जैस्मिन की एक और तस्वीर वायरल हो रही है। खबर है कि जैस्मिन और हार्दिक दोनों एक दूसरे को पिछले 6-7 महीनों से जानते हैं और डेट कर रहे हैं। इसके बाद क्रिकेटर के फैंस भी हैरान हो रहे हैं।

जैस्मिन का एक और फोटो आया सामने (Hardik Pandya Girlfriend Jasmin Walia)

हार्दिक पांड्या और जैस्मिन ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जो ग्रीस के एक स्विमिंग पूल की थी। तब से दोनों के अफेयर के चर्चे तेज हो गए। अब जैस्मिन की एक फोटो सामने आ रही है। ये आईपीएल मैच के दौरान की है। इसमें जैस्मिन हार्दिक को सपोर्ट करते नजर आ रही हैं। पहले मुंबई इंडियंस जिस टीम में हार्दिक हैं उसी टीम का फ्लैग जैस्मिन के पीछे दिखाई दे रहा है। अब सोशल मीडिया पर खबर है कि जैस्मिन और हार्दिक काफी समय से एक दूसरे के साथ हैं और अब हार्दिक ने नताशा से जल्दी तलाक इस वजह से ही लिया है ताकि वह जैस्मिन से शादी कर सकें। कह सकते हैं कि हार्दिक तलाक के 28 दिन बाद ही अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए हैं, पर नताशा आज भी वहीं खड़ी हैं।

नताशा वहीं, अपने दर्द को छुपा रही हैं। कहा जा रहा है कि वह जो इंस्टाग्राम पर अपनी और बेटे अग्स्त्या का तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वह कभी बेटे के साथ मस्ती करती दिखाई देते हैं तो कभी जिम करती नजर आती हैं। ऐसे में कभी-कभी वह अपने दिल का हाल फैंस को दिखा देते हैं। हाल ही में नताशा ने एक चिटिंग वाला पोस्ट शेयर किया था। इसके बाद यही खबर थी कि नताशा और हार्दिक का तलाक धोखा देने की वजह से ही हुआ है। अब हार्दिक के फैंस भी नताशा को तसल्ली देते दिखाई दे रहे हैं और हार्दिक को जैस्मिन की वजह से ट्रोल किया जा रहा है।

Also Read
View All

अगली खबर