6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कौन है जैस्मिन वालिया? जो कर रही हार्दिक पांड्या को डेट! तस्वीरें देख यूजर्स बोले- बहन बनी सौतन…

Jasmin Walia Hardik Pandya in Greece: नताशा से तलाक के बाद हार्दिक पांड्या का नाम जैस्मिन वालिया से जुड़ रहा है। इनकी तस्वीरें देख फैंस भी हैरान हो रहे हैं।

2 min read
Google source verification
कौन है जैस्मिन वालिया? जो कर रही हार्दिक पांड्या को डेट

कौन है जैस्मिन वालिया? जो कर रही हार्दिक पांड्या को डेट

Jasmin Walia Hardik Pandya in Greece: एक्ट्रेस नताशा और इंडियन क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने तलाक ले लिया है। इसके बाद नताशा अपने बेटे के साथ सर्बिया शिफ्ट हो गई हैं। वहीं, हार्दिक पांड्या अब अपनी लाइफ में एक दम फ्री है। ऐसे में उनके नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुके हैं। पहले अनन्या पांडे अब जैस्मिन वालिया के साथ सामने आ रही है। दोनों के इंस्टाग्राम से डेटिंग के कई सबूत मिले हैं। हार्दिक के फैंस ये जानना चाहते हैं कि आखिर ये जैस्मिन वालिया कौन हैं? जिनके साथ हार्दिक पांड्या की डेटिंग की खबरों ने पूरे सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है। वहीं, इनकी तस्वीरें देख यूजर्स इन्हें नताशा की हमशक्ल और बहन बता रहे हैं।

जैस्मिन वालिया कौन जो कर रही हार्दिक पांड्या तो डेट (Jasmin Walia Hardik Pandya in Greece)

जैस्मिन वालिया एक ब्रिटिश सिंगर है। ये म्यूजिक इंडस्ट्री से लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर छाई रहती हैं। जैस्मिन ब्रिटिश रियलिटी टीवी शो The Only Way Is Essex में नजर आई थीं और इन्होंने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था। जैस्मिन लंदन के एस्सेक्स में पैदा हुई हैं, पर उनकी माता-पिता भारत के हैं। साल 2012 में शानदार तरीके से अपना काम शुरू किया था। इस बड़े शो से ही जैस्मिन को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में जगह मिली और उन्हें दुनिया जानने लगी। जैस्मिन ने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया और वह इस चैनल में दूसरों के गाने गाकर अपना टैलेंट शो करती थीं।

जैस्मिन ने पहली बार बॉलीवुड में कदम रखा। उन्होंने कार्तिक आर्यन की फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के लिए बॉम डिगी डिगी गाने का रीमेक किया था। साथ ही जैस्मिन ने बिग बॉस 13 के फाइनलिस्ट आसिम रियाज के साथ Nights N Fights नाम का एक म्यूजिक वीडियो भी किया और उनकी स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी। जैस्मिन एक सोशल मीडिया क्वीन हैं। उनके इंस्टाग्राम पर लगभग 6.4 लाख फॉलोअर्स हैं। जैस्मिन की तस्वीरें देख उन्हें लोग हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा से कंपेयर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : नताशा से तलाक के बाद इस फेमस सिंगर को डेट कर रहे हैं हार्दिक पांड्या, तस्वीरों से मची खलबली

एक यूजर ने लिखा, "हार्दिक की लाइफ में एक और नताशा की एंट्री।" दूसरे ने लिखा, "ये तो नताशा की हमशक्ल लग रही है, वैसे ही कपड़े और रहना सहना सब।" तीसरे ने लिखा, "लगता है नताशा का घर उनकी हमशक्ल बहन जैस्मिन ने ही तोड़ा है।" वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि जैस्मिन और हार्दिक दोनों ग्रीस में हैं और फोटो भी शेयर कर रहे हैं जरूर बात आगे बढ़ने वाली है।"