बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा के एक्स बॉयफ्रेंड ने छोड़ी एक्टिंग, अब करेंगे ये काम

हरमन बावेजा के राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी से काफी अच्छे रिश्ते हैं। हरमन शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी को भी डेट कर चुके हैं।

2 min read
Mar 30, 2020
Harman Baweja

बॉलीवुड अभिनेता Harman Baweja लंबे समय से लाइमलाइट से दूर हैं। अब हरमन एक्टिंग छोड़ बिजनेसमैन बन गए है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता ने इंडियन पोकर लीग में एक टीम खरीदी है। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की कंपनी विवान इंडस्ट्रीज ने आईपीएल की तर्ज पर इंडियन पोकर लीग (आईपीएल) की शुरुआत की थी। बताया जा रहा है कि उन्होंने काजिद ग्रुप के मुइज खान के साथ मुंबई ऑल स्टार नाम की टीम खरीदी है। हरमन टीम का मुख्य चेहरा और मालिक होंगे।

हरमन पोकर टूर्नामेंट अटेंड करते रहते हैं। इसके अलावा वह अब पूरी तरह से बिजनेस में ही फोकस कर रहे हैं। आपको बता दें कि जब हरमन बावेजा बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए थे उस दौरान उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग बना ली थी। उनकी तुलना उस समय ऋतिक रोशन जैसे एक्टर्स से की जाती थी।

हरमन बावेजा के राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी से काफी अच्छे रिश्ते हैं। हरमन शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी को भी डेट कर चुके हैं। हालांकि, दोनों का ये रिश्ता साल 2015 में टूट गया था। इस वक्त दोनों की शादी की अफवाहें चल रही थी। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा से भी उनका नाम जुड़ चुका है।

Published on:
30 Mar 2020 01:40 pm
Also Read
View All