बॉलीवुड

Amitabh Bachchan के साथ एक सीन के दौरान रो पड़ी थीं ‘हीरामंडी’ एक्ट्रेस, कहा- वो कमरे में आते थे तो…

‘हीरामंडी’ की इस एक्ट्रेस ने हाल ही में अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया। एक्ट्रेस ने बताया कि एक सीन शूट करने के दौरान वह रोने लगी थीं।

less than 1 minute read
May 20, 2024
शूट के दौरान रो पड़ी थीं एक्ट्रेस

संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali)  की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ (Heeramndi) में अदिति राव हैदरी की दिलकश अदाएं और बेहतरीन एक्टिंग खूब पसंद की जा रही है। सीरीज में एक्ट्रेस ‘बिब्बोजान’ के किरदार निभाया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि अमिताभ बच्चन के साथ एक सीन शूट करने के दौरान रो पड़ी थीं।




फिल्म ऑफर होने के बाद ऐसा था एक्ट्रेस का रिएक्शन


ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के साथ बातचीत करने के दौरान अदिति (Aditi Rao Hydari) ने बताया, “जब मुझसे कहा गया कि मैं अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘वजीर’ (Wazir) में करूंगी तो मैं उछलने कुदने लगी थी। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिलेगा। उनके साथ काम करना मेरे लिए किसी सपने से कम नहीं था। मेरा उनके साथ काम करने का एक्सपीरियंस बहुत अच्छा रहा। वह जब भी कमरे में आते थे तो मेरा बस उनके सामने बस खड़े रहने का मन करता था।



शूट के दौरान रोने लगी थीं एक्ट्रेस

अदिति ने बताया, “मैं अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ एक सीन शूट कर रही थी जिसमें वो मुझसे बात कर रहे थे। वह अपने डायलॉग बोल रहे थे और मैं बस उन्हें देख रही थी। उन्होंने अपने डायलॉग इतने अच्छे से बोले कि मैं वहां खड़ी-खड़ी रोने लगी।” 

Updated on:
20 May 2024 10:00 pm
Published on:
20 May 2024 05:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर