रानी ने इस फिल्म में एक टीचर की भूमिका निभाई हैं। फिल्म में रानी के किरदार का नाम नैना माथुर है।
रानी मुखर्जी ने 4 साल बाद फिल्मों में वापसी की है। पिछली बार वो 2014 में हिट फिल्म 'मर्दानी' में नजर आईं थी। उसके बाद पर्सनल लाइफ में बिजी होने के कारण रानी ने फिल्मी दुनिया से एक बे्रक ले लिया था। अब रानी फिर से फिल्म 'हिचकी' के साथ वापसी कर चुकी हैं। उनकी शादी के बाद ये पहली फिल्म हैं। जिसको लेकर वो काफी उत्साहित हैं। रानी ने इस फिल्म में एक टीचर की भूमिका निभाई हैं। फिल्म में रानी के किरदार का नाम नैना माथुर है। नैना को हिचकी ‘टॉरेट सिंड्रोम’ की दिक्कत है। जिससे वो पूरी फिल्म में बहादुरी से मुकाबला करती नजर आती है।
कहानी
'हिचकी' ‘फ्रंट ऑफ दि क्लास’ (2008) हॉलीवुड फिल्म से इंस्पायर है।फिल्म में दिखाया गया है कि नैना माथुर को ‘टॉरेट सिंड्रोम’ नामक बीमारी है। इस वजह से उसे बार-बार हिचकी आती है। वो अपनी इस दिक्कत से काफी परेशान भी होती है। नैना एक टीचर बनना चाहती है लेकिन वो जहां भी इंटरव्यू देने के लिए जाती है उसे अपनी इस बिमारी के कारण रिजेक्ट कर दिया जाता है। लेकिन वो हार नहीं मानती है। आखिरकार उसे टीचर बनने का मौका मिल जाता है। उसे एक स्कूल में कुछ शरारती बच्चों को संभालना होता है। बस यहीं से शुरु होती है फिल्म की कहानी। पहले ये बच्चे नैना बनी रानी को पंसद नहीं करते हैं और तरह-तरह से वो रानी को परेशान करने में लग जाते हैं। लेकिन कुछ समय बाद ही वो रानी के फैन हो जाते हैं। फिल्म की कहानी पूरी तरह से टीचर और स्टूडेंट्स के रिश्ते पर आधारित है।
दर्शक हुए आकर्षित
रानी अपनी इस कमबैक फिल्म से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचती हुई नजर आ रही हैं। रानी का टीचर का किरदार भी दिलचस्प है। दर्शक फिल्म में रानी की हिचकी और बच्चों की शरारत देखने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। फिल्म में रानी मुखर्जी के साथ ही सपोर्टिंग रोल में हर्ष मायर, सचिन पिलगांवकर, शुप्रिया पिलगांवकर और कुणाल शिंदे जैसे कलाकार भी नजर आए हैं।
फर्स्ट डे कलेक्शन
उम्मीद जताई जा रही है कि 'हिचकी' रिलीज के पहले ही दिन करीब 2 करोड़ रुपए कमा लेगी।
कमी
फिल्म में कुछ जगह कमी रह गई है। फिल्म में किरदरों का आपस में कनेक्शन कई जगह जबरदस्ती सा लगता है। वहीं फिल्म का क्लाईमेक्स भी कुछ खास असर नहीं छोड़ पाया है।