बॉलीवुड

Neha kakkar की शादी हुई फिक्स! एक्स बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली ने कहा- अगर वह ऐसा कर रही हैं तो…

ऐसी खबरें हैं कि नेहा कक्कड़ जल्द ही 'मुझसे शादी करोगे' शो के कंटेस्टेंट रहे रोहनप्रीत सिंह संग शादी फेरे लेने वाली हैं। हालांकि अभी तक दोनों ने ही इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

2 min read
himansh kohli reaction

नई दिल्ली: बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ अपने गानों से काफी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। एक के बाद एक हिट गाने के कारण आज नेहा बॉलीवुड की सबसे हिट सिंगर्स की लिस्ट में अपना नाम बना चुकी हैं। लेकिन इस बार उनकी चर्चा किसी गाने के कारण नहीं बल्कि शादी की खबरों की वजह से हो रही है। ऐसी खबरें हैं कि नेहा कक्कड़ जल्द ही 'मुझसे शादी करोगे' शो के कंटेस्टेंट रहे रोहनप्रीत सिंह संग शादी फेरे लेने वाली हैं। हालांकि अभी तक दोनों ने ही इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन नेहा कक्कड़ के एक्स बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली ने उनकी शादी को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।

मैं उनके लिए खुश हूं

हिमांश कोहली ने ई टाइम्स से बात करते हुए कहा, 'अगर नेहा शादी करने जा रही हैं तो मैं उनके लिए खुश हूं। वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं। उनके साथ कोई है यह देखकर अच्छा लग रहा है। इसके बाद जब हिमांश से पूछा गया कि क्या उन्हें नेहा और रोहनप्रीत की लव स्टोरी के बारे में पता है? इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।'

कुछ दिन पहले रोहन ने नेहा के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो में रोहन नेहा को रिंग पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों साथ में काफी खुश दिखाई देते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए रोहन ने #DiamondDaChalla हैशटेग का इस्तेमाल करते हुए नेहा को सबसे खूबसूरत डॉल बताया था। उन्होंने लिखा कि नेहा जैसे खूबसूरत दिल वाली लड़की उन्होंने अपनी जिंदगी में पहले कभी नहीं देखी।

आदित्य नारायण के साथ भी उड़ी थीं शादी की खबरें

हालांकि रोहनप्रीत के मैनेजर ने शादी की खबरों को अफवाह बताया है। मैनेजर के मुताबिक, ‘ये सब इसलिए हो रहा है क्योंकि दोनों ने साथ में गाना किया है, जिस वजह से उनका नाम जोड़ा जा रहा है। रोहन का शादी करने का कोई प्लान नहीं है’। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब नेहा की शादी की खबरें उड़ी हों। इससे पहले शादी के लिए उनका नाम उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण के साथ जुड़ चुका है। इंडियन आइडल की शूटिंग के दौरान दोनों की शादी की खबरें काफी वायरल हुई थीं। हालांकि बाद में पता कि वो सब महज शो की टीआरपी के लिए किया गया था।

Published on:
07 Oct 2020 09:10 am
Also Read
View All