बॉलीवुड

कैंसर से जूझ रही Hina Khan की लेटेस्ट पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाई खलबली, फैन ने लिखा-अल्लाह पाक सलामत…

Hina Khan News: हिना खान कैंसर से जूझ रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इसे देखने के बाद उनके फैंस हैरान हैं। क्या लिखा हिना ने और क्यों हो रही इस पोस्ट की चर्चा चलिए जानते हैं।
2 min read
• •
Updated: 7 Feb 2025, 2:21 PM IST
Hina Khan Instagram post viral amid cancer battle fans praying for her

Hina Khan Instagram: 37 साल की फेमस एक्ट्रेस हिना खान स्टेज 3 कैंसर से जूझ रही हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यहां वो खुद से जुड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं। इस बार भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

इन्हें देखने के बाद हिना खान के फैंस के बीच सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है। लोग उनके लिए दुआएं मांगने लगे। उनकी ये पोस्ट अब इंस्टाग्राम पर चर्चा का विषय बन गई है।

हिना खान की लेटेस्ट पोस्ट

हिना खान

टीवी की पापुलर एक्ट्रेस हिना खान ने पिछले साल कैंसर से ग्रस्त होने की खबर फैंस के साथ साझा की थी। इसके बाद उनका इलाज चला और उन्हें काफी तकलीफ भी हुई। एक्ट्रेस ने अपनी कैंसर जर्नी लोगों के साथ शेयर की। वो पोस्ट और वीडियोज के जरिये इंस्टा पर सारी बातें फैंस को बताती थीं।

यह भी पढ़ें: कैंसर पर बात करते हुए Hina Khan की आंखों में आए आंसू, बोलीं- पैसे वेस्ट हो रहे हैं…

इस बार एक्ट्रेस ने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा-कुछ भी उस प्रकाश को मंद नहीं कर सकता, जो भीतर से चमकता है। जैसे ही एक्ट्रसे ने ये तस्वीरें शेयर की लोग इस पर खूब कमेंट और लाइक करने लगे।

हिना खान की लेटेस्ट फोटो

लोग कमेंट कर उनकी सलामती की दुआ मांगने लगे। एक ने लिखा-अल्लाह आपको सलामत रखे। बहुत से फैंस कमेंट करके उनकी खूबसूरती की तारीफ भी कर रहे हैं। कई लोगों ने उनको लाल दिल वाली इमोजी सेंड की हैं। आप भी देखिए:

हिना खान का नया शो

इन तस्वीरों में हिना खान का लुक देखने लायक है। उनका ब्लैक और व्हाइट आउटफिट इसे और भी शानदार बना रहा है। उनका नया हेयरकट भी उन्हें सूट कर रहा है। वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में वो वेब शो ‘गृह लक्ष्मी’ में नजर आईं। इसके अलावा कई विज्ञापन आदि की शूटिंग में भी बिजी रहती हैं।

Updated on:
7 Feb 2025, 2:21 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब